OnePlus Nord 2T भारत में इस कीमत में होगा लॉन्च, अब तक मिली है ये जानकारी

OnePlus Nord 2T भारत में इस कीमत में होगा लॉन्च, अब तक मिली है ये जानकारी
HIGHLIGHTS

Nord 2T भारत में होगा इस दिन लॉन्च

जानें क्या होगी Nord 2T की कीमत

अब तक OnePlus Nord 2T के बारे में मिली ये जानकारी

OnePlus ने पिछले महीने यूरोप में Nord 2T को पेश किया था और भारतीय लॉन्च के बारे में भी संकेत मिले हैं। अब फोन की लॉन्च की तारीख, कलर, मेमोरी वेरिएंट और कीमत के बारे में भी जानकारी मिली है। OnePlus Nord 2T की कीमत पिछले साल भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord 2 जैसी ही हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: Xiaomi 12 Ultra की लाइव तस्वीरों से हुई बड़े कैमरा और लीका ब्रांडिंग की पुष्टि

Passionategeekz (via RootMyGalaxy) द्वारा लीक हुई जानकारी के मुताबिक, OnePlus Nord 2T को भारत में 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। फोन शेडो ग्रे और जेड फॉग कलर में आएगा। इसके अलावा, डिवाइस में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टॉरिज मिलेगा। 

जहां तक कीमत की बात है, OnePlus Nord 2T के बेस वेरिएंट की कीमत Rs 28,999 होगी जबकि हाई वेरिएंट को Rs 31,999 में पेश किया जाएगा। बैंक ऑफर के साथ ग्राहक इसे Rs 4,000 के डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। लीक से मिली जानकारी के मुताबिक डिवाइस को 3 से 5 जुलाई के बीच सेल में लाया जाएगा। 

oneplus nord 2t

जहां तक स्पेक्स की बात है, OnePlus Nord 2T को ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही स्पेक्स के साथ लाया जाएगा। डिवाइस में 6.43 इंच की FHD+ 90Hz डिस्प्ले मिलेगी जिसके लेफ्ट साइड पर पंच-होल मिलेगा। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP 120˚ अल्ट्रावाइड सेन्सर और 2MP डेप्थ सेन्सर मिलेगा। फोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 1300 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 12GB LPDDR4X रैम व 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Realme C30 भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh की बैटरी से है लैस

फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस ऑक्सिजन OS 12.1 पर आधारित Android 12 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड WiFi 6, ब्लुटूथ 5.2, GPS और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, USB-C पोर्ट और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo