OnePlus Nord 2 को बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। अभी कंपनी ने अभी स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। पिछली कुछ रिपोर्ट्स को देख कर कहा जा सकता है कि आगामी OnePlus Nord 2 पिछले साल लॉन्च हुए Nord की पीढ़ी आगे बढ़ाने वाला फोन होगा। एक नई रिपोर्ट से पता चला है जो चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo के ज़रिए सामने आई है कि OnePlus Nord 2 असल में Realme X9 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
कहा जा रहा है कि Realme X9 Pro को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। एक वेरिएंट स्नैपड्रैगन 870 SoC द्वारा संचालित होगा जबकि दूसरा मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 SoC से लैस होगा। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी स्नैपड्रैगन 870 SoC वेरिएंट को चीन में पेश करेगा जबकि दूसरा वेरिएंट OnePlus Nord 2 के नाम से बाज़ार में एंट्री लेगा। जी हां, Realme X9 Pro मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 SoC edition ग्लोबल मार्केट में OnePlus Nord 2 के नाम से बाज़ार में आएगा।
प्रॉसेसर के अलावा भी दोनों फोंस में कुछ अंतर होंगे। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Realme X9 Pro में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलेगा जबकि OnePlus Nord 2 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलेगा। Realme X9 Pro और OnePlus Nord 2 दोनों को ही 4500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
अभी तक कंपनी ने OnePlus Nord 2 के लॉन्च की जानकारी साझा नहीं की है। रूमर्स से संकेत मिले हैं कि Nord का आगामी फोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है।