दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी One Plus अपने अपकमिंग मिड रेंज Oneplus Nord 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है| कंपनी ने हाल ही में दमदार फीचर्स से लेस अपने Nord सीरीज का नया Nord CE 5g को लॉन्च किया था| जानकारी के मुताबिक, OnePlus 24 जुलाई को Oneplus Nord 2 को ऑफिशियली रोलआउट कर सकती है|
कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। OnePlus Nord 2 कथित तौर पर कंपनी के पहला ऐसे फोन के रूप में आएगा जो क्वालकॉम के बजाए मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 के साथ आएगा।
डिवाइस को पहले 8GB रैम के साथ डाइमेंशन 1200 को सपोर्ट करते हुए BIS लिस्टिंग में लिस्ट किया है। स्मार्टफोन में ओरिजिनल OnePlus Nord की तरह 12GB रैम मिल सकती है। एक और टिप्सटर स्टीव एच.मैकफली (@OnLeaks) ने वनप्लस नॉर्ड 2 के संभावित डिज़ाइन पर फोन की पहली तस्वीर साझा की है।
OnePlus Nord 2 में 6.43 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जो AMOLED पैनल होगा और इसे 90Hz रिफ्रेश रेट दी जाएगी व डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। पिछले रूमर्स से पता चला है कि Nord 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 12GB रैम व 256GB स्टोरेज दी जाएगी।
इसके अलावा, Nord 2 के बैक पर ट्रिपल कैमरा मिलेगा। डिवाइस में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जबकि दूसरा कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। 50MP का प्राइमरी कैमरा OnePlus 9 Pro में मौजूद Sony IMX766 सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
OnePlus Nord 2 में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।