OnePlus ने हाल ही में पश्चिमी बाज़ार में कुछ बजट-फ्रेंडली फोन पेश किए हैं जिनके नाम Nord N10 5G और Nord N100 हैं। Nord N10 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन है जबकि Nord N100 रीब्रांडेड Oppo A53 है जिसे भारत में भी लॉन्च किया गया था। OnePlus Nord N100 के रीटेल यूनिट पर 90Hz रिफ्रेश रेट की पुष्टि हुई है। OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि Nord N100 में डिस्प्ले सेटिंग्स से रिफ्रेश रेट को 90Hz और 60Hz के बीच स्विच किया जा सकता है।
हम यह नहीं कह सकते हैं कि OnePlus ने 90Hz रिफ्रेश रेट की पुष्टि की है या नहीं। हम यह जानते हैं कि Nord N100 रीब्रांडेड Oppo A53 है जिसे भारत में Rs 15,000 की कीमत में लॉन्च किया गया है और यह 90Hz स्क्रीन के साथ आता है। Nord N100 के साथ वनप्लस ने स्मार्टफोंस पर Fluid Display के अपने वादे को तोड़ दिया है। याद दिला दें, OnePlus 7T लॉन्च के बाद, OnePlus ने वादा किया था कि आगामी स्मार्टफोंस पर हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी जाएगी। Nord N10 5G में 90Hz स्क्रीन दी गई है। हालांकि, Nord N100 के साथ ऐसा नहीं है।
Android Authority को OnePlus ने बताया, “N100 को 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। एक्चुअल रिफ्रेश रेट सेटिंग्स, एप्लिकेशन और प्रोसेसिंग लिमिटेशन पर आधारित है।” OnePlus ने Nord N100 के लिए 90Hz रिफ्रेश रेट पर कोई रौशनी नहीं डाली है।
OnePlus Nord N100 OxygenOS 10.5 पर काम करता है और इसमें 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है जो 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 SoC से लैस है और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर, एक बोकेह लेंस और एक मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus ने इस डिवाइस को 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया है जिसे आप माइक्रो SD कार्ड से बढ़ा भी सकते हैं। कनैक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, OnePlus Nord N100 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।