OnePlus अपने नए Nord डिवाइसेज़ पर काम कर रहा है और रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी वनप्लस 9 सीरीज़ पर भी काम कर रही है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ में इस साल दो फोंस पेश किए हैं और अगले साल OnePlus 9 सीरीज़ को भी इसी तरह पेश किया जा सकता है। OnePlus 9 के एक मॉडल को गीकबेंच बेंचमार्किंग वैबसाइट पर देखा जा चुका है।
कथित OnePlus 9 मॉडल को बेंचमार्किंग वैबसाइट पर LuBan LE2117 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। साइट से खुलासा हुआ है कि आगामी OnePlus 9 या OnePlus 9 Pro को ‘lahaina’ कोडनेम के साथ पेश किया जाएगा। आमतौर पर फ्लैगशिप वनप्लस सीरीज़ क्वालकॉम की 800 सीरीज़ के साथ आती है और OnePlus 9 के लिए यह स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट हो सकता है जिसे कंपनी दिसम्बर में वर्चुअल इवेंट में पेश कर सकती है।
इसी बीच एक वेबो यूज़र ने संकेत दिया है कि OnePlus 9 series को SD 875 प्रॉसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। बेंचमरकिंग साइट के मुताबिक, OnePlus 9 मॉडल 8GB रैम के साथ आएगा और इसके अलावा भी डिवाइस में अन्य वेरिएंट मिल सकते हैं। गीकबेंच पर डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 1122 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2733 स्कोर प्राप्त हुआ है।
OnePlus 9 को कई लीक्स में देखा जा चुका है। OnePlus 9 को LE2110, LE2117, और LE2119 मॉडल नंबर्स के साथ लीक किया जा चुका है। वहीं, OnePlus 9 Pro को LE2120 और LE2127 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
अन्य लीक्स के मुताबिक, OnePlus 9 सीरीज़ एंडरोइड 11 पर काम पर करेगा और 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, सेंटर पंच-होल, IP68 सर्टिफाइड बिल्ड, NFC सपोर्ट और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस होगा। रूमर्स के मुताबिक, OnePlus 9 सीरीज़ 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाज़ार सहित ग्लोबल बाज़ार में भी OnePlus 8T स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। रूमर्स और लीक्स से संकेत मिले हैं कि कंपनी अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ OnePlus 9 पर काम कर रही है। OnePlus 9 सीरीज़ को मई 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।