ऐसा सामने आ रहा है कि हमने OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन की पहली झलक देख ली है। आपको बता देते है कि @Onleaks लीक्स्टर की ओर से @VoiceHQ के साथ साझेदारी की है, जिसके बाद सामने आ रहा है कि OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन को CAD रेंडर पोस्ट में देखा गया है। @Onleaks एक जाना माना लीक्स्टर है, और इसके माध्यम से सामने आने वाले रेंडर काफी सटीक और सही होते हैं, आपको बता देते है कि इसने iPhone 11 के लिए जनवरी 2019 में एक लीक साझा किया था, जो काफी सही था।
Voice.com की एक पोर्ट में @Onleaks ने कहा है कि OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाली है, इसके अलावा फोन में आपको एक सिंगल होल पंच कैमरा भी मिलने वाला है, जो आपको फोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर नजर आने वाला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसके रियर पैनल पर आपको काफी ज्यादा ग्लास देखने को मिलने वाला है। अगर हम रियर की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, अर्थात् इसमें आपको चार कैमरा सेंसर यहाँ देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि दो कैमरा को बड़े मेटल रिंग में रखा जाने वाला है। हालाँकि अभी तक इसके बारे में डिटेल्स सामने नहीं आई है।
दायीं एज पर आपको अलर्ट स्लाइडर नजर आने वाला है, इसके अलावा आपको यहीं पर पॉवर बटन भी देखने को मिलने वाला है। हालाँकि वॉल्यूम रॉकर बटन आपको लेफ्ट कॉर्नर पर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने से यह भी कहा हैं कि फोन को मार्च 2021 में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि यह खबर पिछली खबर से काफी मेल खाती है क्योंकि पहले भी ऐसा सामने आ चुका है कि OnePlus की अगली सीरीज मार्च में लॉन्च हो सकती है।
https://twitter.com/OnLeaks/status/1330226697375985669?ref_src=twsrc%5Etfw
हालाँकि अभी तक OnePlus 9 pro मोबाइल फोन के बारे में इसके अलावा ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हम ऐसा कयास लगा रहे हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो आपको 120Hz रिफ्रेश रेट में आने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है, इसका मतलब है कि इसमें आपको क्वालकॉम की ओर से अभी 1 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है, स्नेपड्रैगन 875 देखने को मिल सकता है।