पिछले कुछ हफ्तों में हम OnePlus 8T के बारे में हम काफी कुछ सुन चुके हैं। OnePlus 8 सीरीज़ की दूसरी जनरेशन को कई अपग्रेड के साथ लाया जाएगा। OnePlus ने OnePlus 8T 5G को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। अभी फोन के लॉन्च की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है लेकिन लीक हुई तारीख 14 अक्तूबर को इसे पेश किया जा सकता है।
अभी OnePlus ने 8T 5G के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इस बार वनप्लस series मोनिकर का उपयोग नहीं कर रहा है। लीक से पता चलता है कि इस साल T सीरीज़ का प्रो वेरिएंट नहीं उतारा जाएगा। OnePlus केवल OnePlus 8T 5G को ही पेश करेगा और कीमत में भी कोई अपग्रेड नहीं शामिल होगा।
8T 5G फास्ट परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। फोन स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे हाई रैम के साथ पेश किया जाएगा। 865+ को 2020 के फ्लैगशिप फोंस में पेश किया जाएगा।
OnePlus 8T के बारे में इंटरनेट पर कुछ जानकारी आ चुकी है और इस डिवाइस को Oxygen OS 11 के डवलपर बीटा पर भी देखा गया है जिससे डिवाइस के रेंडर का खुलासा हुआ है। रूमर्स की मानें तो OnePlus 8T will में 120Hz की AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी आर डिवाइस Snapdragon 865 Plus SoC से लैस होगा। वनप्लस डिवाइस को क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकता है जिसमें 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी ऐड किया जाएगा। इसेक अलावा, आपको 30W Warp Charge 30T तकनीक भी मिल सकती है।