OnePlus 8 सीरीज़ में 8 Pro और 8 स्मार्टफोंस शामिल हैं और सीरीज़ को आज दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा। पाई गई जानकारी के मुताबिक, यह लिमिटेड सेल Amazon India और OnePlus.in पर शुरू होगी। वनप्लस ने अपने फैंस को यह भी बताया है कि स्मार्टफोन सीरीज़ एक लिमिटेड क्वान्टिटी में उपलब्ध होगी।
OnePlus 8 Pro की सेल लॉन्च के कुछ महीनों बाद आयोजित की गई है। स्मार्टफोन निर्माता ने स्मार्टफोन के स्पेक्स और कीमत का खुलासा कर दिया था। दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक वनप्लस की वैबसाइट से वनप्लस एक्सेसरीज़ पर भी कुछ डिस्काउंट पा सकते हैं। इनमें OnePlus 8 Pro ऑल-इन बंडल, चार्ज और प्रोटेक्ट बंडल, अटैच बंडल और लॉन्ग लाइव म्यूज़िक बंडल शामिल हैं।
OnePlus 8 Pro मोबाइल फोन को ड्यूल सिम नैनो के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ OxygenOS का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको इसके अलावा एक 6.78-इंच की QHD+ फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रही है। इसके अलावा इस ओम्बिले फोन को 3D कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। हालाँकि इतना ही नहीं इसमें आपको 240Hz का टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में ब्राइटनेस 1300 निट्स के आसपास तक आपको मिलता है। फोन में आपको 10-bit कलर पैनल भी मिल रहा है और इसमें आपको HDR10+ की रेटिंग भी मिल रही है।
OnePlus 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावाफों में आपको एक 8MP का सेकेंडरी सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 48MP का Tertiary सेंसर मिल रहा है, साथ ही आपको एक 5MP का कलर फ़िल्टर कैमरा सेंसर भी मिल रहा है, फोन में आपको 4K विडियो रिकॉर्डिंग 30/60fps पर मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का Sony IMX471 सेंसर भी मिल रहा है।