OnePlus 7T अब एक नए व्हाइट कलर एडिशन में भी आ गया है। इस नए वेरिएंट में नए कलर के अलावा कुछ नया नहीं है। अभी डिवाइस को चीन में सेल किया जा रहा है और कंपनी ने इसकी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। यह खास एडिशन व्हाइट रियर पैनल के साथ आया है और इसे शाइनी सिल्वर फ्रेम दिया गया है। याद दिला दें, OnePlus 7T को अक्तूबर 2019 में पेश किया गया था।
डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AMOLED पैनल से लैस है। OnePlus 7T की कीमत Rs 37,999 रखी गई है और उम्मीद की जा रही कि जल्द ही कंपनी फोन की जगह लेने के लिए अगली पीढ़ी का डिवाइस लॉन्च करेगी। फोन को OnePlus 8T के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus 7T मोबाइल फोन में आपको एक ऑल-ग्लास डिजाईन 4th Gen Matte-Frosted ग्लास रियर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.55-इंच की AMOLED 90Hz की डिस्प्ले मिल रही है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके अलावा इसमें आपको HDR10+ सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। यह क्रोमटिक रीडिंग मोड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के अलावा 256GB की स्टोरेज भी मिल रही है।
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक सर्कुलर ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। फोन में आपको एक 48MP Sony IMX586 सेंसर मिल रहा है, जो HIS यानी हाइब्रिड इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें आपको OIS और EIS का सपोर्ट भी मिल रहा है, इसके अलाव इसमें आपको एक 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है, साथ ही एक 12MP का टेलीफोटो लेंस भी आपको इसके साथ मिल रहा है। हालाँकि इतने पर ही यह सब खत्म नहीं होता है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का Sony IMX472 सेंसर मिल रहा है। जो EIS को सपोर्ट करता है।