OnePlus ने अपने OnePlus 6 और 6T स्मार्टफोंस के लिए नया अपडेट जारी किया है। OnePlus 6 के लिए आया नया अपडेट OxygenOS ओपन बीटा 22 है, जबकि 6T के लिए आया अपडेट ऑक्सीजनOS ओपन बीटा 14 है। दोनों फोंस के लिए अपडेट लगभग समान है।
चेंजलोग से पता चलता है कि अपडेट में कुछ सुधार और ऑप्टीमाइज़ेशन शामिल हैं और एक नया फीचर भी जोड़ा गया है। यह नया फीचर होम स्क्रीन के लिए आया क्लॉक विजेट है जिसे यूज़र्स अन्य विजेट की तरह चुन सकते हैं। इसके अलावा OnePlus 6 और 6T स्मार्टफोंस के लिए स्विच ऐप अब और अधिक तरह का डाटा सपोर्ट करेगा और जब भी यूज़र नए डिवाइस पर स्विच करते हैं तो यह काम आएगा।
अपडेट में जुलाई का एंड्राइड सिक्योरिटी पैच भी रखा गया है जो कुछ बग्स को फिक्स करता है और साथ ही कुछ सुधार भी लाया है। कुछ यूज़र्स के सामने आई स्मार्टफोन के कैमरा से जुड़ी सम्स्स्याओं को भी इस अपडेट में फिक्स किया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में पहले से मौजूद वनप्लस फाइल मैनेजर ऐप में भी सुधार देखने को मिले हैं। इसके अलावा, UI, बॉटम नेविगेशन को भी इम्प्रूव किया गया है।