OnePlus ने अपने पिछले साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस OnePlus 6 और OnePlus 6T के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट में लम्बे समय से इंतज़ार में रहे स्क्रीन रिकॉर्डर फीचर को शामिल किया गया है और साथ ही अपडेट में कुछ सुधार भी शामिल हैं।
कम्पनी ने OnePlus 6T के लिए OxygenOS 9.0.15 वर्जन नंबर के साथ अपडेट जारी किया है जबकि OnePlus 6 के लिए आए अपडेट का वर्जन नंबर 9.0.7 है। आधिकारिक चेंजलोग के अनुसार, कम्पनी ने स्क्रीन रिकॉर्डर फीचर को ऐड किया है और यह फीचर वनप्लस 7 सीरीज़ में पेश किया गया था और इसके ज़रिए यूज़र्स अपने फोन की स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इस अपडेट में स्क्रीन रोटेशन फीचर को भी रखा गया है और साथ डिवाइसेज़ को जून का सिक्योरिटी पैच अपडेट भी दिया जा रहा है। Telia Denmark के लिए अपडेट में VoLTE/VoWiFi का सपोर्ट भी दिया है। लेटेस्ट अपडेट चेक करने के लिए यूज़र्स को अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाना होगा और यहां सिस्टम में जाकर सिस्टम उपडेट्स पर टैप करना होगा। अपडेट को OTA के रूप में जारी किया जा रहा है और धीरे-धीरे ही यूज़र्स तक यह अपडेट पहुंचेगा।
दिलचस्प बात यह है, कि कम्पनी ने अभी डिवाइसेज़ के लिए Zen Mode उपलब्ध नहीं किया है। वनप्लस ने ऑक्सीजनOS बीटा में यह फीचर सम्मिलित किया था। इस मोड के ज़रिए यूज़र्स अपना फोन 20 मिनट तक डिसेबल कर सकते हैं।
इससे पहले OnePlus ने OnePlus 6, OnePlus 6T, OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए नया बीटा अपडेट जारी किया था। नया ऑक्सीजनOS ओपन बीटा सभी डिवाइसेज़ के लिए एंड्राइड 9.0 पाई का डिजिटल वेलबींग फीचर लाया है। बीटा अपडेट में Fnatic मोड को भी रखा गया है जिसे OnePlus 7 Pro में लाया गया था।