OnePlus 13s पर आया तगड़ा डिस्काउंट, भरभरा कर गिरा दाम, Amazon की सेल में कई हजार का डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

OnePlus 13s पर 8,000 रुपये तक छूट

कीमत घटकर 46,999 रुपये के करीब

फ्लैगशिप फीचर्स के साथ मजबूत डील

अभी Amazon Great Summer Sale 2026 चल रही है. Amazon Great Summer Sale 2026 में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत डील सामने आई है. OnePlus 13s पर सीधा डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिलाकर अच्छी बचत हो रही है. जिससे यह फोन अब और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गया है.

OnePlus 13s पर मिल रहा डिस्काउंट

OnePlus 13s के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की लॉन्च कीमत 54,999 रुपये थी, जो अब सेल में घटकर 49,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है. इस तरह कुल मिलाकर 8,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. इन सभी ऑफर्स के बाद इस फोन की प्रभावी कीमत करीब 46,999 रुपये तक पहुंच जाती है, जो इस सेगमेंट में इसे और ज्यादा आकर्षक बनाती है.

अभी सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

फ्लैगशिप जैसे फीचर्स के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन

OnePlus 13s का डिजाइन कॉम्पैक्ट है. यह सिर्फ 8.2mm मोटा और 185 ग्राम वजनी है, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. इसमें 6.32 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो छोटे साइज के बावजूद शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है. फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है.

यह फोन गेमिंग और हैवी टास्क में भी स्मूद चलता है और लगातार अच्छा परफॉर्म करता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5850mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकती है.

अभी सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

AI फीचर्स और नया Plus Key

OnePlus 13s में “OnePlus AI” फीचर्स का सेट दिया गया है, जिसमें कॉल, मीटिंग और वीडियो को सर्च, ट्रांसलेट और समरी करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कंपनी ने अपने पारंपरिक Alert Slider की जगह Plus Key दिया है, जिससे यूजर्स अलग-अलग शॉर्टकट सेट कर सकते हैं.

कैमरा भी देता है अच्छा अनुभव

फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस के साथ आता है और अच्छी फोटो कैप्चर करता है.

डील है खास

हालांकि बाजार में नए OnePlus 15 सीरीज फोन आ चुके हैं, लेकिन इस कीमत पर OnePlus 13s अभी भी एक मजबूत विकल्प बना हुआ है. जो यूजर्स कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं, उनके लिए यह डील काफी फायदेमंद है.

नोट- इसमें एफिलिएट्स लिंक्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :