12 हज़ार रुपये की बंपर छूट में मिल रहा ये महंगा वाला स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और बहुत कुछ..
पिछले कुछ वर्षों में OnePlus ने ग्राहकों को कुछ सबसे शानदार फोन्स दिए हैं, और इसी लाइनअप में से एक है OnePlus 13. एक जनरेशन पुराना होने के बावजूद भी जो फीचर्स यह लेकर आता है उनके साथ इसे एक उचित पेशकश माना जा सकता है. इसके फीचर्स में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और अन्य शामिल हैं. अब, अगर हम आपसे कहें कि अभी यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है तो? आइए इस डिवाइस की डिस्काउंट की कीमत पर एक नज़र डालते हैं, साथ ही साथ इसके स्पेसिफिकेशन्स भी देखेंगे।
SurveyOnePlus 13 का प्राइस कट
वनप्लस 13 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट इस समय भरत में अमेज़न इंडिया पर 60,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि लॉन्च के दौरान इसकी कीमत 69,999 रुपये रखी गई थी, यानी 9000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है. इसके अलावा, अतिरिक्त बैंक ऑफर्स के साथ भी ग्राहक 3000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत और भी घटकर 57,999 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा, पुराना फोन देकर आप 42000 रुपये तक की बचत एक्सचेंज में भी कर सकते हैं. यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शंस: ब्लैक एक्लिप्स, आर्कटिक डॉन और मिडनाइट ओशन में उपलब्ध है.
OnePlus 13 के स्पेक्स और फीचर्स
वनप्लस 13 में Qualcomm Snapdragon 8 elite चिपसेट लगा हुआ है जिसे Adreno 830 GPU के साथ पेयर किया गया है. इसमें 6.82 इंच की LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. यह डिवाइस एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जिसे कम्पनी के वादे के अनुसार 4 बजे एंड्रॉइड अपग्रेड्स मिलेंगे।
वनप्लस 13 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 50MP अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर 120 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इस हैंडसेट में 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. इसमें एक 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें: 1 लाख 30 हज़ार वाला Samsung फोन मिलेगा 80 हज़ार से कम में, ऑफर देख खरीदने टूट पड़ी जनता
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile