OnePlus 10 Series होगा बेहद धाकड़, सबसे ताकतवर प्रोसेसर होगा इसकी बुनियाद

Highlights

OnePlus 10 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है

OnePlus 10 Series में आपको स्नैपड्रैगन 8 Gen1 प्रोसेसर होने वाला है

OnePlus 10 Series कई लीक रेन्डर में देखा जा रहा है

क्वालकॉम की ओर से अभी हाल ही में स्नैपड्रैगन 8 Gen1 प्रोसेसर की घोषणा के बाद OnePlus की ओर से एक नई घोषणा की गई है। आपको बात देते है कि इस फोन को किस चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि OnePlus के CEO Pete Lau की ओर से यह जानकारी मिल रही है कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इस जानकारी को Weibo के माध्यम से शेयर किया गया है। 

हालांकि Pete Lau की ओर से डिवाइस के नाम आदि के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह OnePlus 10 या OnePlus 10 Pro के तौर पर लॉन्च हो सकता है। एक अन्य रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आया है कि पहले इन फोन्स को चीन में लॉन्च किया जा सकता है इसके बाद इन्हें ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाने वाला है। OnePlus 10 Series कंपनी की फ्लैग्शिप सीरीज होने वाली है, जो 2022 में जनवरी या फरवरी में लॉन्च की जा सकती है। 

ऐसा भी सामने आ रहा है कि टिप्स्टर Max Jambor कहते हैं कि चीन में OnePlus 10 Pro को जनवरी या फरवरी में किसी समय लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसके बाद कंपनी इस फोन को मार्च या अप्रैल महीने में ग्लोबल मार्किट में लॉन्च कर सकती है। इसका मतलब है कि ग्लोबल लॉन्च और चीन में लॉन्च का बाद फर्क होने वाला है। 

अगर हम OnePlus 10 Pro के स्पेक्स की बात करें तो ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर लीक नहीं हुई है लेकिन OnePlus 10 Pro को 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस करके लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें आपको एक QHD+ रेजोल्यूशन वाला पैनल मिलने वाला है। इसके अलावा आपको डिस्प्ले में हाई रिफ्रेश रेट यानि 120Hz या उसे भी ज्यादा रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile