देश में कोरोनावायरस लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, और कुछ कुछ बिज़नेस और अन्य सेवाओं को शुरू भी कर दिया गया है। हालाँकि अभी तक यह कुछ ही एरिया में शुरू किया गया है। देश में अलग अलग जगहों को को अलग अलग रंग के साथ डिवाइड किया गया है, आपको बता देते हैं कि यह कोड एरिया के माध्यम से दिए गए हैं, जैसे रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन। रेड जोन को देश में उस एरिया के तौर पर देखा जा रहा है जहां कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा इन्फेक्शन हैं, इसके अलावा यहाँ किसी भी बिज़नेस या ज्यादा बड़े पैमाने पर सेवाओं को खोलने की मुहलत नहीं मिली है। इसके अलावा इसके बाद ग्रीन और ऑरेंज जोन आते हैं, जहां कुछ कुछ सेवाओं को खोलने की अनुमति मिल चुकी है।
ऐसे में Xiaomi की ओर से इस फरमान को जारी करने के साथ ही अपने Redmi, Mi और POCO के फोंस की सेल के शुरू कर दिया गया है, आपको बता देते है कि Xiaomi की ओर से ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है कि उसने Mi.com के माध्यम से देश में डिलीवरी को शुरू कर दिया है। हालाँकि यह प्रोडक्ट्स को भी आप ऑर्डर कर रहे हैं इन्हें Red Zone में किसी भी रूप में डिलीवर नहीं किया जा सकेगा। मनु कुमार जैन जो कि भारत में Xiaomi के चीफ हैं, उन्होंने एक ट्विट करके जानकारी दी है कि कंपनी कुछ चुनिन्दा स्मार्टफोंस को फ्लिप्कार्ट और अमेज़न पर फिर से री-लिस्ट कर रही है, आप यहाँ भी जाकर इन प्रोडक्ट्स के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।
https://twitter.com/manukumarjain/status/1257176049504235520?ref_src=twsrc%5Etfw
यहाँ आपको बता देते हैं कि POCO X2 को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है, जो कहती है कि Poco India के जनरल मैनेजर C Manmohan ने पुष्टि की है कि Poco F2 एक अलग फोन होगा। Poco F2 Pro को भारत के अलावा, अन्य बाज़ारों में Redmi K30 Pro की समान स्पेक्स के साथ उतारा जा सकता है। देखना होगा कि किन बाज़ारों में आगामी पोको फोन को पेश किया जाएगा।
https://twitter.com/cmanmohan/status/1257176996804587521?ref_src=twsrc%5Etfw
रिपोर्ट के मुताबिक, Poco F2 Pro को पोर्तुगल में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम EUR 649 रहेगा। फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल EUR 749 (लगभग Rs 62,000) में पेश किया जा सकता है। Poco स्मार्टफोंस हमेशा से ही हाई-एंड स्पेक्स के लिए जाने जाते हैं। इसलिए ये नए दाम चौंकने वाले हैं।