Nothing phone 4b sale
पिछले ही हफ्ते लॉन्च हुआ दमदार स्मार्टफोन Nothing Phone 4b आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है. इसके लॉन्च पर खरीददारों को कई डिस्काउंट मिल रहे हैं जिनके साथ ही इस स्मार्टफोन को 29,999 रुपये से भी कम के दाम में खरीदा जा सकता है. Nothing Phone 4b के एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के बावजूद इसने अपने बढ़िया स्पेक्स के साथ ही स्मार्टफोन बाज़ार में तहलका सा मचा दिया है. इसके स्लीक और क्लीन डिज़ाइन और बड़ी बैटरी के साथ ही इसके डूअल रियर कैमरा सेटअप से इसने कई लोगों का दिल जीत लिए है. अगर आप भी इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसे खरीदने से पहले इसके फीचर्स, स्पेक्स और दाम के बारे में जान लेना चाहिए. इस आर्टिकल में आपको मिलेगी इसके स्पेक्स से लेकर इसके भारत में दाम तक सारी जानकारी.
Nothing ने अपनी नई B सीरीज एक किफायती स्मार्टफोन सीरीज के रुप में लॉन्च कि है. इस स्मार्टफोन में यूजर्स को IP64 रेटिंग के साथ ही बैक पैन्ल पर एक LED ग्लाइफ इंटरफ़ेस भी मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन कई बेहतरीन कलर ऑप्शंस के साथ आता है. इसमें बढ़िया डिज़ाइन के साथ ही ग्राहकों को 6.77 इंच का सूपर AMOLED पैन्ल मिलता है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट भी आता है. इसके साथ ही इसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है और यह स्मार्टफोन HDR 10+ के सपोर्ट के साथ आता है.
प्रोसेसिंग के मामले में भी यह स्मार्टफोन पीछे नहीं रेहता है. इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है जो 8GB तक की LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. इसके साथ ही फोटोग्राफी का शौक रखने वाले ग्राहकों के लिए इसमें एक दमदार डूअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी OIS सेंसर और 8MP का अलट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 16MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी 65W तक की वायर्ड चार्जिंग के साथ मिलती है.
स्मार्टफोन कंपनी Nothing ने अपनी Nothing Phone 4b सीरीज के स्मार्टफोन्स में कुल दो मेमोरी ऑप्शंस दिए हैं. इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का दाम भारत में 34,999 रुपये है. वहीं Noting Phone 4b के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट का दाम भारत में 38,999 रुपये है.
बैंक ऑफर्स का लाभ उठाने के बाद आप Nothing Phone 4b सीरीज के बेस वेरिएंट को 29,999 रुपये तक के दाम में खरीद सकते हैं. अभी इस स्मार्टफोन को आप Flipkart और Vijay Sales के माध्यम से खरीद सकते हैं.
Flipkart पर इसे खरीदने पर कई डिस्काउंट उपलब्ध हैं जिसमें लगभग हर बैंक कार्ड के माध्यम से आप बैंक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप इसे Google Pay UPI के माध्यम से खरीदते हैं तो आप इस पर 2,625 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं. वहीं Vijay Sales में इस पर ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से आप इस पर 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. इस पर और भी कई ऑफर्स उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें: कौड़ियों के दाम मिल रहा फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 Ultra, सुनहरी डील देखते ही खरीदने दौड़ेंगे
By: Ananya Sharma (Intern)