अनोखे डिज़ाइन वाले इस महंगे फोन की कीमत हो गई आधी, मिलता है 50MP का फ्रंट कैमरा, धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

नथिंग फोन 3 इस साल लॉन्च हुआ था और इसके साथ कंपनी ने पहली बार प्रीमियम सेगमेंट में कदम रखा था. हालांकि फोन की कीमत 70,000 रुपये से अधिक होने के कारण इसे खरीदने में कई लोग हिचक गए थे, लेकिन अब आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. फिलहाल अमेज़न इंडिया पर यह स्मार्टफोन भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतरीन डील बन चुका है जो लंबे समय से इसे खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे.
Nothing Phone 3 हुआ बेहद सस्ता
अमेज़न इंडिया पर नथिंग फोन 3 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब सिर्फ 46,478 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 79,999 रुपये थी. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड यूज़र्स को अतिरिक्त 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 45,000 रुपये से भी कम पर आ जाती है. यह ऑफर अपने आप में बेहद खास है और इसे मिस करने पर आपको बाद में पछतावा हो सकता है। यह डिवाइस दो कलर ऑप्शन्स - ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है.
Nothing Phone 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
नथिंग फोन 3 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस शामिल है. डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा मिलती है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट और एड्रीनो 825 GPU मौजूद है. यह एंड्राइड 15 पर आधारित है और कंपनी की ओर से 5 बड़े एंड्राइड अपडेट्स देने का वादा किया गया है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर 114-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5500mAh की बैटरी है जो 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
अगर आप एक Nothing फैन हैं और इसकी लॉन्चिंग के समय कीमत की वजह से इसे नहीं खरीद पाए थे, तो यह ऑफर आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है.
