HMD Global ने अपने दो नोकिया फोंस के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। कम्पनी ने अपने Nokia 6.1 Plus और Nokia 7 Plus स्मार्टफोंस के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है।
नोकिया फोंस के लिए आया यह अपडेट एंड्राइड पाई (V3.54E) पर आधारित है और इसे सबसे पहले Nokiamob द्वारा स्पॉट किया गया था। Nokia 7 Plus के लिए आए इस अपडेट का साइज़ 307MB है और Nokia 6.1 Plus के लिए आए अपडेट का साइज़ 281MB है। यूज़र्स को डिवाइस के लिए OTA अपडेट के लिए नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। इसके अलावा यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर सिस्टम और सिस्टम अपडेट में मैनुअली भी अपडेट चेक कर सकते हैं। अपडेट को डाउनलोड करने से पहले एक स्टेबल Wi-Fi कनेक्शन और फोन को चार्ज कर लें।
अपडेट चेंजलोग में कोई बड़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है। अपडेट में जून 2019 का एंड्राइड सिक्योरिटी पैच मौजूद है और अपडेट में इम्प्रूव्ड सिस्टम स्टेबिलिटी और UI एन्हांसमेंट्स शामिल हैं।
Nokia 7 Plus स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को भारत में एक 6-इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन को भी 6000 सीरीज के एल्युमीनियम से निर्मित किया गया है। स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को कार्ल ज़िस लेंस के साथ लॉन्च किया गया है।
Nokia 7 Plus स्मार्टफोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है इस कैमरा में आपको एक 12-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एक 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है, यह कैमरा आपको 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल रहा है। फोन में एक 3800mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है।
Nokia 6.1 Plus को एज-टू-एज डिस्प्ले दी गई है। फोन में 5.8 इंच की FHD+ (2280×1080) डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। डिवाइसेज के फ्रंट और बैक पर गोरिला ग्लास 3 दिया गया है और ये ग्लोस मिडनाईट ब्लू, ग्लोस ब्लैक और ग्लोस वाइट कलर में उपलब्ध होंगे।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।