Nokia XR20 और Nokia 6310 फोन कथित रूप से Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए हैं। लिस्टिंग से पता चला है कि Nokia XR20 को ब्लुटूथ v5.1 के साथ लॉन्च किया जाएगा जबकि Nokia 6310 स्मार्टफोन को ब्लुटूथ v5 के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, ये दोनों ही स्मार्टफोंस रूस के एक रिटेलर की वैबसाइट पर देखे गए हैं जिससे फोंस के स्पेक्स का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, Nokia XR20 फोन गीकबेंच पर भी लिस्टेड किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन एंडरोइड 11 पर आधारित होगा और इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसमें 4GB रैम मिलेगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि नोकिया 6310 दरअसल क्लासिक नोकिया फोन का रीन्यू वर्जन होगा।
Nokia का यह स्मार्टफोन ब्लुटूथ SIG वैबसाइट पर लिस्टेड हुआ है। स्मार्टफोंस के पहले सेट के मॉडल नंबर TA-1362, TA-1368 और TA-1371 हैं जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Nokia XR20 हो सकता है। एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर TA-1362 के साथ रशियन रिटेलर वैबसाइट पर देखा गया है जहां फोन के प्रमुख स्पेक्स का पता चला है। इससे इशारा मिलता है कि Nokia XR20 केवल TA-1362 मॉडल नंबर ही नहीं बल्कि कई कोन्फ़िगुरेशन के साथ आएगा।
रूस की रीटेलर वैबसाइट कि लिस्टिंग के मुताबिक Nokia XR20 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल HD+ रेजोल्यूशन की डिस्प्ले मिलेग। वैबसाइट पर फोन के प्रॉसेसर का पता नहीं चला है। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।
Nokia XR20 को लेकर दावा किया गया है कि इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। वहीं दूसरा कैमरा 13MP का होगा और फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में 4,360mAh की बैटरी मिलेगी और इसे वाई-फाई, NFC और USB टाइप-C पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।