रेट्रो फील देने की कोशिश में नोकिया की एक मोबाइल फोन लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। ऐसा सामने आ रहा है कि नोकिया अपने एक नए फ्लिप फोन को लॉन्च करने वाला है, इस मोबाइल फोन को नोकिया 2720 नाम से लॉन्च होने की जानकारी सामने आ रही है। आपको बता देते है कि अभी हाल ही में एक फीचर फोन को FCC सर्टिफिकेशन साईट पर मॉडल नंबर TA-1295 के साथ देखा गया था। इस मोबाइल फोन के लिए ही कहा जा रहा है कि यह नोकिया 2720 होने वाला है, और इसमें आपको 4G कनेक्टिविटी के साथ Kai OS पर लॉन्च किया जा सकता है।
हालाँकि रेट्रो फील को हम पहली दफा ही नहीं दे रहे हैं, इसके पहले भी नए अवतार और धांसू स्पेक्स के अलावा स्नेक गेम के साथ नोकिया ने अभी हाल ही में अपने पुराने Nokia 3310 को भी पेश किया था। हालाँकि अब नोकिया की ओर से एक नए फ्लिप फोन को भी लॉन्च करने की जानकारी मिल रही है। ऐसा सामने आ रहा है कि नोकिया का यह फ्लिप फोन आपकी पुराणी यादों को फिर से जिंदा करने में सक्षम है। आपको बता देते है कि यह आपको सैमसंग, मोटोरोला, LG और अन्य कई फोंस की याद के साथ नोकिया के भी कई पुराने फोंस की याद दिलाने वाला है।
हालाँकि इस नोकिया फोन के बारे में सामने आ रहा है कि यह नोकिया फ्लिप फोन फेसबुक और व्हाट्सऐप के सपोर्ट के साथ आने वाला है। आपको बताद एते है कि आगामी नोकिया 2710 फ्लिप फोन में आपको कई जानें मानें एप्स का भी सपोर्ट मिलने वाला है। ऐसा भी जानकारी मिल रही है कि आप इस फोन में गूगल डुओ को भी इस फोन में इनस्टॉल कर सकते हैं। यहाँ आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि रिलायंस जियो के फोंस के साथ नोकिया के इसके पहले लॉन्च हुए फोंस जो Kai OS पर आये हैं, वह इन एप्स के सपोर्ट के साथ आये हैं।
नोकिया के इस फ्लिप फोन में आपको 4G कनेक्टिविटी के साथ वाई-फाई सपोर्ट भी मिलने वाला है। इसका मतलब है कि यह होने वाला तो एक फीचर फोन है लेकिन आपको एक स्मार्टफोन की कई खूबियाँ इसमें मिलने वाली हैं।
Nokia flip Phone यानी Nokia 2720 में आपको एक नैनो-सिम स्लॉट मिलने वाला है, साथ ही आपको नोकिया के फ्लिप फोन में कई खूबियाँ अन्य भी मिलने वाली है। आपको बता देते है कि नोकिया के नए फोन में आपको एक 1500mAh क्षमता की बैटरी मिलनर अली है। इसके अलावा फोन में आपको यानी नोकिया के लेटेस्ट फोन में आपको MP3 का भी सपोर्ट मिलने वाला है।