लीक हुए Nokia C30 के स्पेक्स, 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले और कलर स्पेक्स का चला पता

HIGHLIGHTS

Nokia C30 को जल्द किया जाएगा लॉन्च

भारत में Nokia C30 इन स्पेक्स के साथ लेगा एंट्री

अभी Nokia C30 की लॉन्च की तारीख से नहीं उठा है पर्दा

Nokia C30 के स्पेक्स, कलर और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन को 6.8 इंच की FHD+ डिस्प्ले, सिंगल रियर कैमरा और बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। Nokiapoweruser ने Nokia C30 की तस्वीरें ऑनलाइन साझा की हैं जिनसे फोन के कुछ खास स्पेक्स का भी पता चला है। रूस की रिटेलर साइट 4Dealer और हाल ही में आई US FCC लिस्टिंग से Nokia C30 की जानकारी का पता चला है। हालांकि, अभी नोकिया की मालिकाना कंपनी HMD global ने इससे जुड़ी जानकारी की कोई खबर नहीं दी है। 

लीक के मुताबिक, Nokia C30 एंडरोइड 11 OS के साथ प्री-इन्स्टाल्ड आएगा। फोन में 6.8 इंच की FHD+  डिस्प्ले मिलेगी और इसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच दिया जाएगा। फोन के थिन पर नोकिया ब्रांडिंग देखी जा सकती है और फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Nokia C30 में सर्क्युलर कैमरा मिलेगा जिसमें 13MP का सेन्सर मिलेगा। कैमरा के साथ ही एक फ्लैश दी जाएगी और इसके नीचे फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक फोन में हेक्सा कोर 1.60 GHz प्रॉसेसर मिलेगा और यह 3GB रैम व 64GB स्टोरेज मिलेगा जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia C30 में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, फोन में 3.5mm हैडफोन जैक मिलेगा और इसे ड्यूल सिम ट्रे, Wi-Fi, LTE, ब्लुटूथ 4.2, माइक्रो-SD कार्ड और फेस अनलॉक के साथ लाया जाएगा। 

लीक से संकेत मिले हैं कि Nokia C30 को माइक्रो USB पोर्ट दिया जाएगा क्योंकि 2021 के बजट फोंस में भी USB टाइप-C पोर्ट दिए जाते हैं। इस फोन का वज़न 191 ग्राम होगा। 

Nokia C30 को दो रंग व्हाइट और ग्रीन रंगों में पेश किया जाएगा। लीक हुए फोटो से पता चला है कि रियर पैनल को प्लास्टिक से बनाया जाएगा और इसे फिंगरप्रिंट से बचाने के लिए मैट फिनिश दी जाएगी। अभी Nokia C30 की लॉन्च डेट का पता नहीं चला है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :