Nokia 9 PureView मोबाइल फोन 5 रियर कैमरा के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च

HMD Global की ओरसे आख़िरकार इस बात की घोषणा कर दी गई है कि वह अपने Nokia 9 PureView मोबाइल फोन को 12MP के पेंटा रियर कैमरा के साथ जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है। इस महीने के अंत तक इस मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किये जाने की चर्चा शुरू हो चुकी है। आपको बता देते हैं कि इसका कैमरा सेटअप दो RGB, और तीन मोनोक्रोम लेंस का मिश्रण होने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको जीएस के ऑप्टिक मिलने वाले हैं। 

https://twitter.com/NokiamobileIN/status/1146640015327256577?ref_src=twsrc%5Etfw

Nokia 9 PureView की भारतीय मार्किट में कीमत और उपलब्धता

MWC 2019 के दौरान फरवरी में पेंटा लेंस कैमरा सेटअप के साथ Nokia 9 PureView को पेश किया गया था। Nokia 9 PureView की भारतीय मार्किट में कीमत की बात करें तो फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है और साथ ही उपलब्धता के बारे में भी अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। वैसे इस स्मार्टफोन को $699 यानी 48,700 रुपये की कीमत में भारत के बाहर लॉन्च किया जा चुका है।

Nokia 9 PureView Specifications

फोन की डिस्प्ले 5.99 इंच क्वॉड HD+ जिसे कंपनी ने नोकिया PureDisPlay का नाम दिया है। Nokia 9 PureView के बैक पर आपको 12मेगापिक्सल के 5 कैमरा दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने नेक्सट जनरेशन Pro कैमरा ऐप भी इसमें शामिल किया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 845 SoC और 6GB रैम का इस्तेमाल किया गया है।

फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है यानी ये वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट होगा। एंड्रॉइड 9 पाई के साथ फोन में 128जीबी की स्टोरेज और 3,320mAh की बैटरी दी गयी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS और NFC जैसे फीचर है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :