कथित तौर पर Nokia ने अपने Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus फ़ोन्स के लिए भारत में April Android security patch रोल आउट करना शुरू कर दिया है। अब Nokia ने अपने Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए नया अपडेट ज़ारी किया जा चुका है। यह अप्रैल के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। इससे पहले ही HMD Global ने दोनों फोन के लिए अपडेट रोलआउट करने के लिए कहा था।
आपको बता दें कि फ़ोन्स को अपडेट तो किया गया है लेकिन कोई नया फीचर नहीं जोड़ा गया है। Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus के लिए ज़ारी किए गए ये अपडेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित है।
Nokia 8 Sirocco को बिल्ड नंबर V4.14B के साथ अपडेट किया गया है। साथ ही इस अपडेट का साइज़ 353 एमबी है। यह अपडेट अप्रैल महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को लेकर आता है। चेंजलॉग के मुताबिक यह अपडेट सिस्टम स्टेब्लिटी को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही यूज़र इंटरफेस को भी बेहतर बनाता है।
आपको बता दें कि इस रोलआउट के बारे में NokiaPowerUser ने जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक यह अपडेट भारत में ही केवल नोकिया 8 सिरोको यूज़र्स के लिए निकाला गया है।
आपको बता दें कि कई यूज़र्स ने भी Nokia 8 Sirocco को मिले इस अपडेट के स्क्रीनशॉट को ट्वीट के शेयर किया है। वहीँ नोकिया 6.1 प्लस की बात करें तो अभी तक केवल भारत में Nokia 6.1 Plus यूज़र्स को ही अपडेट मिल रहा है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!