Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco मोबाइल फोंस के लिए लेटेस्ट जून एंड्राइड सिक्योरिटी पैच तैयार हो गया है। Nokia 8 के लिए आए इस अपडेट का साइज़ 85.4MB है और कम्पनी ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और नीदरलैंड में Nokia 8 यूज़र्स के लिए यह अपडेट जारी कर दिया है। बात करें Nokia 8 Sirocco की तो इस फोन को अभी सर्बिया में केवल यह डिवाइस लॉन्च किया है। नोकिया यूज़र्स फोन की सेटिंग में यह अपडेट चेक कर सकते हैं।
Nokia 8 Sirocco यूज़र्स को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा और इस अपडेट का साइज़ 97.1 MB है। इसके अलावा, चेंजलॉग में जून एंड्राइड सिक्योरिटी पैच को छोड़कर अधिक जानकारी नहीं दी गई है। NPU यूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पैच मडिया फ्रेमवर्क में कई सिक्योरिटी से सम्बंधित समस्याओं को ठीक करेगा।
याद दिला दें, कम्पनी ने अप्रैल 2018 में Nokia 8 Sirocco को लॉन्च किया था। इसके अलावा अगर हम Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को स्टेनलेस स्टील के साथ लॉन्च किया गया है, साथ ही इसमें आपको एक 5.5-इंच की एक P-OLED डिस्प्ले मिल रही है। स्मार्टफोन काफी थिन है। कंपनी की ओर से इसे महज 7.5mm थिन बनाया गया है। स्मार्टफोन को IP की रेटिंग भी मिली है, जिसके बाद यह स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बन जाता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग को भी शामिल किया गया है। स्मार्टफोन में आपको AOP Mic भी दिए गए हैं।
Nokia 8 में 5.3 इंच की क्वाड HD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 835 मोबाइल चिपसेट द्वारा काम करता है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है और कंपनी अगले महीने तक इसका 6GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। Nokia 8 एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर लॉन्च किया गया था, हालाँकि बाद में इसे एंड्राइड 8.0 ओरियो पर अपग्रेड कर दिया गया था।
यह स्मार्टफोन IP54 सर्टिफाइड है और यह नया डिवाइस Nokia के OZO ऑडियो एनहेंसमेंट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन टेम्पर्ड ब्लू, पोलिश ब्लू, सिल्वर और पोलिश कॉपर कलर के विकल्पों में उपलब्ध है। Nokia 8 में 3080mAh की बैटरी से लैस है और उम्मीद की जा रही है की यह अपने स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस के साथ अच्छी बैटरी लाइफ ऑफर करेगा।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।