हाल ही में एक बार फिर Nokia 7.2 स्मार्टफोन लीक हुआ है। नोकिया के इस अपकमिंग फ़ोन की तस्वीरें लीक हुईं हैं। HMD Global की इस नई पेशकश की लीक हुई तस्वीरों से यह पता चला है कि यह फ़ोन सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है जो इसके बैक पैनल पर होगा। इस बात की जानकरी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है।
HMD Global ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि वह अपने अपकमिंग फ़ोन्स को 5 सितम्बर को लॉन्च करेगा, IFA 2019 के एक दिन पहले। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है जिनमें Nokia 5.2, Nokia 6.2 और Nokia 7.2 फ़ोन्स शामिल हैं। वहीँ PhoneArena की आयी एक रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि ये फ़ोन्स लॉन्च के कुछ हफ्ते बाद ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिए जायेंगे।
ऑनलाइन लीक से फ़ोन के बारे में कई जानकारी मिली हैं।थीं लाइन के साथ सर्कुलर कैमरा तीन सेंसर्स से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें एक LED flash भी यूज़र्स को मिल सकती है। हाल ही में लीक Nokia 7.2 स्मार्टफोन की इन तस्वीरों से यह पता चला है कि ट्रिपल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता यही।
वहीँ इस फ़ोन के फ्रंट में waterdrop notch भी दिया जा सकता है। यह अपकमिंग फ़ोन बेज़ेल लेस डिस्प्ले के साथ आ सकता है। Nokia 7.2 में कंपनी 3.5mm का ऑडियो जैक भी दे सकती है। साथ ही यूज़र्स के लिए अगर फ़ोन की कीमत की बात करें तो यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। PhoneArena की आयी एक रिपोर्ट की मानें तो फ़ोन में एक स्पीकर और एक USB port डिवाइस के निचले हिस्से पर दिया जा सकता है।