4GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस Nokia 6 भारत में लॉन्च

HIGHLIGHTS

यह स्मार्टफ़ोन 20 फ़रवरी को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसकी कीमत Rs. 16,999 है.

4GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस Nokia 6 भारत में लॉन्च

HMD ग्लोबल ने भारत में Nokia 6 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च किया है. इस वेरियंट को Rs. 16,999 की कीमत में फ्लिपकार्ट से ख़रीदा जा सकता है. यह फ़ोन 20 फ़रवरी को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. Nokia 6 को पिछले साल जून में 3GB रैम के साथ भारत में लॉन्च किया गया था. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेज़न इन स्मार्टफोंस पर दे रहा डिस्काउंट

Nokia 6 में 5.5 इंच की फुल HD 2.5D डिस्प्ले मौजूद है जो कोर्निंग गोरिल्ल्ला ग्लास से लैस है. फ़ोन को अनलॉक करने के लिए इसमें एक फिंगर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है. 

कंपनी ने इस पॉवर देने के लिए स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. यह 3GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च किया गया था. स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी मौजूद है. 

Nokia 6 एंड्राइड स्मार्टफ़ोन में 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर मौजूद है, वहीं फ्रंट कैमरे पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है और दोनों ही कैमरे f/2.0 अपर्चर के साथ आते हैं. इस हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए USB 2.0 पोर्ट, फ्रंट पर फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमोस ऑडियो एन्हेंसमेंट मौजूद है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo