नोकिया की ओर से अभी हाल ही में अपने कम्युनिटी फोरम के माध्यम से एक घोषणा की है, जो कहती है कि Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, और Nokia 8 स्मार्टफोंस को इनके बाजार में तीन साल पूरे होने के तक भी सिक्यूरिटी अपडेट मिलते रहने वाले हैं। आपको बता देते हैं कि जानकारी आ रही है कि इन फोंस को 2020 तक यह सिक्यूरिटी अपडेट मिलते रहने वाले हैं।
हालाँकि एक खराब खबर भी सामने आ रही है, जो कहती है कि Nokia 2 स्मार्टफोन को मात्र नवम्बर 2019 तक ही यह अपडेट मिलने वाले हैं। लेकिन अगर हम अन्य फोंस यानी Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, और Nokia 8 स्मार्टफोंस की चर्चा करें तो इन्हें यह अपडेट एक अन्य साल के लिए मिलने वाले हैं।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि इन फोंस को क्वार्टर के हिसाब से अपडेट मिलने वाले हैं, इसका मतलब है कि इन्हें हर एक नया क्वार्टर के साथ एक नया अपडेट मिलने वाला है। इस अपडेट में सभी सिक्यूरिटी पैच भी शामिल हैं, यह पिछले तीन महीने के सिक्यूरिटी पैच होने वाले हैं।