HMD Global की ओर से Nokia 2.2 स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। अब इस मोबाइल फोन को लेटेस्ट प्राइस कट के बाद मात्र Rs 5,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को इस प्राइस कट से पहले मात्र Rs 6,599 की कीमत में ख़रीदा जा सकता था। Nokia 2.2 की कीमत में यह दूसरी बात कटौती हुई है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की कीमत में Rs 1,100 की कटौती पहले भी हो चुकी है।
इस लेटेस्ट प्राइस कट के बाद आप Nokia 2.2 स्मार्टफोन को मात्र Rs 5,999 की कीमत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मार्किट से ले सकते हैं, इसके अलावा आपको बता देते है कि नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर यह मोबाइल फोन इसी नई कीमत में उपलब्ध भी हो गया है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को जून महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। जैसे कि अन्य कई नोकिया फोंस को हमने एंड्राइड वन प्रोग्राम पर देखा है। इस मोबाइल फोन को एंड्राइड वन प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन को टंगस्टन ब्लैक और स्टील कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Nokia 2.2 में आपको 5.7-इंच की HD+ रिजॉल्यूशन वाली वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले 19:9 का एक्सपेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। यह डिवाइस MicroSD कार्ड सपोर्ट के साथ आता है जिससे 400GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में क्वॉड-कोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Android 9 Pie दिया गया है, जो Nokia के कुछ इन-बिल्ट फीचर्स के साथ आता है।
इसमें 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB इंटर्नल स्टोरज दिया गया है। डिज़ाइन की बात करें तो देखने में आपको Nokia 2.2 स्मार्टफोन Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की तरह ही लगता है। ऑप्टिक्स में Nokia 2.2 सिंगल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 13-मेगापिक्सल का f/2.2 प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है। साथ ही इसमें एक 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Nokia 2.2 में 3,000mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। 5W का चार्जर भी इस स्मार्टफोन के साथ आता है।