Nokia 10 PureView पिछले काफी समय से अपने ग्लोबल लॉन्च को लेकर खबरों में बना हुआ है। फ्लैगशिप फोन के बारे में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च के बारे में कोई जानकारी पेश नहीं की है और न ही फीचर और कीमत की जानकारी का खुलासा किया है।
NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Nokia 10 PureView नाम दिया जाएगा। स्मार्टफोन को वर्तमान समय में टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोटोटाइप स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 SoC को टेस्ट किया जा रहा है और नोकिया अगले साल की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। स्मार्टफोन क्योंकि टेस्टिंग फेज में है इसलिए अभी इसका लॉन्च जल्द मुमकिन नहीं है।
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Nokia 10 PureView को स्टील फ्रेम देगी। फोन में HD डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 875 प्रॉसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा, यूजर्स को आगामी स्मार्टफोन में मजबूत बैटरी मिलेगी। इसकी कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन को प्रीमियम रेंज में पेश किया जाएगा। फोन में Zeiss ओपटिक्स कैमरा लेंस दिया जाएगा। अभी नोकिया ने Nokia 10 PureView के बारे में जानकारी साझा नहीं की है।
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Nokia 9.3 Pureview में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट देगी। फोन में 6.29 इंच की QHD+ P-OLED डिस्प्ले मिलेगी और यह 2K रेज़ोल्यूशन ऑफर करेगी। डिवाइस की डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस USB Type-C पोर्ट के साथ आएगा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। नोकिया का यह स्मार्टफोन 6GB या 8GB रैम और 128GB तथा 256GB स्टोरेज के साथ आएगा।