नोकिया 15 दिसंबर को चीन में एक एंड्रॉइड 10 (गो एडिशन) स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, इसके बारे में जानकारी कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा की है। यह एंड्रॉइड 10 ओएस के लाइट एडिशन पर लॉन्च होने वाला है, चीन के बाजार में नोकिया का पहला मोबाइल फ़ोन वाला है। वेइबो पर नजर आ रहा पोस्ट फोन के नाम या इसके स्पेसिफ़िकेशन्स या अन्य किसी भी फीचर के बारे में जानकारी नहीं देता है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि Google ने Google ऐप-संचालित ओएस को चीन में लाने के लिए किस वर्कअराउंड का उपयोग किया है।
ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही नोकिया की ओर से एक सस्ता स्मार्टफोन चीन के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है, यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है, इसके अलावा इसे चीन के बाजार में 15 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी सामने आ चुका है कि इस नए लेटेस्ट नोकिया मोबाइल फोन को एंड्राइड गो एडिशन पर लॉन्च किया जाने वाला है।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह चीन में एंड्रॉइड 10 (गो एडिशन) चलाने वाला पहला नोकिया स्मार्टफोन होगा। एंड्रॉइड 10 (गो एडिशन) मेल, मैप्स, वॉयस असिस्टेंट और अन्य के लिए Google एप्लिकेशन पर निर्भर करता है। चूंकि Google ऐप्स चीन में काम नहीं करते हैं, इसलिए नोकिया को देश में एंड्रॉइड 10 (गो एडिशन) लाने के लिए कुछ वर्कअराउंड मिल सकता है।
गौरतलब हो कि, नोकिया की ओर से जल्द ही Nokia 5.4 को भी लॉन्च किया जा सकता है, इस मोबाइल फोन को लेकर इसके लॉन्च से पहले ही बड़ी जानकारी सामने आई है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन यानी Nokia 5.4 के फुल स्पेसिफ़िकेशन लीक हो चुके हैं। अगर हम लीक स्पेसिफ़िकेशन्स पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि Nokia 5.4 स्मार्टफोन में आपको एक 6.39-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने वाली है। इस मोबाइल फोन में आपको स्क्रीन रेजोल्यूशन 1520×720 पिक्सेल मिलने वाला है। इसके अलावा अभी हम कुछ समय पहले सामने आये एक लीक पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में एक पंच-होल कटआउट होने की जानकारी मिल रही थी।
इस मोबाइल फोन में आपको नए लीक के अनुसार एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में स्नेपड्रैगन 662 चिपसेट होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके अलावा फोन में 4GB की रैम के अलावा 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी सामने आ रही है। इसके अलावा फोन में आपको माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट भी मिल रही है, जिसके माध्यम से आप स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं। अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो इसे देखकर सामने आ रहा है कि फोन में आप स्टोरेज को भी बढ़ा सकते हैं।
अगर हम Nokia 5.4 स्मार्टफोन के कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फ़ोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है, इस कैमरा में आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर देखने को मिलेगा, इसके अलावा एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी इसमें होने वाला है, साथ ही फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलने वाला है। फ्रंट कैमरा के तौर पर फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी सेंसर नजर आने वाला है। इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 पर पेश किया जाने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है या नहीं इसके बारे में जानकारी अभी तक नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसमें एक 10W या 18W का चार्जर होने वाला है।
फोन के बेक पैनल पर आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलने वाला है, इसके अलवा फोन में आपको अलग अलग दो कलर ऑप्शन भी मिलने वाले हैं, जिन्हें आप ब्लू और पर्पल के तौर पर देख सकते हैं। अभी हाल ही में इस मोबाइल फोन को FCC का सर्टिफिकेशन मिला है। जिसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!