Samsung के वर्चस्व को चुनौती देगी मोटोरोला? भारत में पहली बार बुक-स्टाइल फोल्डेबल उतारने का प्लान

Samsung के वर्चस्व को चुनौती देगी मोटोरोला? भारत में पहली बार बुक-स्टाइल फोल्डेबल उतारने का प्लान

स्मार्टफोन मेकर Motorola ने अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold के इंडिया लॉन्च को आधिकारिक तौर पर टीज़ कर दिया है। इस डिवाइस को पहले MWC 2026 में पेश किया गया था, जो कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक Razr सीरीज़ मुख्य रूप से क्लैमशेल फोल्डेबल डिज़ाइन पर केंद्रित रही है। Razr Fold के साथ Motorola अब सीधे तौर पर Samsung के Galaxy Z Fold 7 और Google के Pixel 10 Pro Fold जैसे प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइसेज़ को चुनौती देने जा रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Razr Fold के इंडिया लॉन्च की तैयारी

Motorola India ने X पर एक टीज़र रिलीज़ करके संकेत दिया है कि Razr Fold जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। आने वाले दिनों में इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Motorola Razr Fold में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे हाई-एंड परफॉर्मेंस कैटेगरी में रखेगा। फोन में 8.1 इंच की LTPO 2K OLED इनर डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। वहीं इसकी 6.6 इंच की आउटर डिस्प्ले 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। दोनों स्क्रीन Motorola Pen Ultra को सपोर्ट करती हैं।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए कई प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है, जैसे लैपटॉप जैसा इंटरफेस, ट्रैकपैड सपोर्ट और टेंट-स्टाइल डेस्क मोड, जिससे मीडिया और नोटिफिकेशन देखना आसान हो जाता है।

Razr Fold में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है, जिसमें प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड (मैक्रो सपोर्ट के साथ) और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, फोन में 32MP का आउटर सेल्फी कैमरा और 20MP का इनर कैमरा मिल सकता है।

यह डिवाइस Android 16 आधारित Hello UX पर चल सकता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट दे सकती है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज से मजबूत विकल्प बन सकता है। Razr Fold को IP48/IP49 रेटिंग दी जा सकती है, जो इसे धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रखेगी।

संभावित कीमत और उपलब्धता

यूरोप में Motorola Razr Fold की कीमत EUR 1,999 (करीब 2.14 लाख रुपये) रखी गई है, जिसमें Motorola Pen Ultra बॉक्स में शामिल है। भारत में इसकी कीमत अलग हो सकती है, लेकिन यह प्रीमियम सेगमेंट में ही रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: व्लॉगिंग करने वालों के लिए 5 सबसे तगड़े स्मार्टफोन, मिलता है टॉप क्लास कैमरा, कीमत भी कम

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile