फोल्डेबल फोंस का ट्रेंड बाजार में अडवांस तकनीक और फीचर्स के साथ वापस आ गया है जिसके लिए कुछ प्रतिस्पर्धी मौजूद हैं। मोटोरोला द्वारा बहुत जल्द अपना नया फोल्डेबल रेज़र लॉन्च करने की उम्मीद है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 40 Ultra हो सकता है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
कुछ महीने पहले लेनोवो के CEO Yuanqing Yang ने पुष्टि की थी कि Moto Razr 40 Ultra पर काम चल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ टीजर्स भी लॉन्च करना शुरू कर दिया है और अब हम जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।
अपकमिंग Motorola Razr 40 Ultra के लेटेस्ट लीक से सुझाव मिला है कि इसमें एक बड़ी कवर डिस्प्ले होगी। यूजर्स कवर को बेहतर और अधिक विस्तार से कास्टमाइज़ करने में भी सक्षम होंगे।
Evan Bass ने ट्विटर पर Razr 40 Ultra के फीचर्स को लेकर कुछ रेंडर साझा किए हैं। नए फोल्डेबल में कई सारे कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस मिलने की संभावना है।
डिवाइस की डिस्प्ले के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी पोस्ट नहीं की गई है। हालांकि, CEO Yang ने पहले बताया था कि पिछली जनरेशन के मुकाबले काफी बेहतर फोल्डेबल फोन की उम्मीद की जा सकती है, यानि नए Razr में कुछ दिलचस्प बदलाव देखे जा सकते हैं।
Motorola Razr 40 Ultra में यूजर्स फ्रन्ट डिस्प्ले के लुक को बदल सकेंगे। इसके अलावा Bass द्वारा शेयर की गई इमेजिस के अनुसार यूजर्स फॉन्ट, कलर, आइकन शेप और यहाँ तक कि डिस्प्ले साइज़ को बदलने में भी सक्षम होंगे।
इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी चेंजिंग डिस्प्ले है जो फोन को एक भड़कीला लुक देगी। फोल्डेबल फोंस के मामले में Razr एक किफायती विकल्प भी है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो हम ब्रांड की ओर से इस सेगमेंट में और अधिक प्रीमियम फोन की उम्मीद कर सकते हैं।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile