आपको बता देते हैं कि Motorola One Vision मोबाइल फोन को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था, हालाँकि इसी स्मार्टफोन को चीन में स्मार्टफोन बाजार में एक नए नाम यानी Motorola P50 के तौर पर लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको मात्र एक ही रैम और स्टोरेज वैरिएंट मिल रहा है, इसे आप 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ मात्र CNY 2,499 की कीमत में यानी लगभग Rs 25,000 के आसपास होने वाली है।
आपको यह भी बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन यानी Motorola P50 को चीन में 15 जुलाई से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को सेल के लिए 20 जुलाई को लाया जाने वाला है। यह मोबाइल फोन ब्लू और ब्रोंज रंगों में सेल किया जाने वाला है। आप Motorola P50 मोबाइल फोन को कुछ रिटेलर जैसे JD.com, Suning.com और Tmall के माध्यम से ले सकते हैं।
आपको यह भी बता देते हैं कि Motorola P50 मोबाइल फोन में आपको वन विज़न के ही हार्डवेयर आदि मिल रहे हैं। हालाँकि सॉफ्टवेयर आदि में कुछ बदलाव जरुर कहा जा सकता है। साथ ही जहां मोटोरोला वन विज़न स्मार्टफोन को स्टॉक एंड्राइड के आसपास ही लॉन्च किया गया था, वहीँ Motorola P50 मोबाइल फोन को ZUI पर पेश किया गया है। अगर आप इस मोबाइल फोन को लेना चाहते हैं और आप चीन में रहते हैं तो आपको एक बढ़िया मौक़ा मिल रहा है, Motorola P50 मोबाइल फोन को खरीदने का।