आज भारत में मोटोरोला अपना Motorola One Vision स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है और साथ ही कम्पनी ने अपने Motorola One Power मोबाइल फोन की कीमत कम कर दी है। पिछले साल कम्पनी ने अपने इस स्मार्टफोन को Rs 15,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है।
इससे पहले स्मार्टफोन की कीमत कम कर के Rs 14,999 की गई थी और अब एक बार फिर डिवाइस की कीमत Rs 2,000 कम कर दी गई है। अब स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर Rs 12,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड द्वारा इसे खरीदने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है और साथ ही डिवाइस को नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
मोटोरोला वन पॉवर में 6.2 इंच की फुल HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और डिस्प्ले के टॉप पर नौच मौजूद है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 से लैस है और इसे एड्रेनो 509 GPU के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफ़ोन 4GB RAM/64GB स्टोरेज विकल्प में आता है।
स्मार्टफोन में 16MP + 5MP का डुअल-रियर कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर और 1.12μm पिक्सल से लैस है। मोटोरोला वन पॉवर के फ्रंट पर 8MP का सेंसर मौजूद है और यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है तथा यह पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।