Motorola Moto G Play (2021) स्मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा गया है। यहाँ इस मोबाइल फोन के कुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं। आपको बता देते है कि लिस्टिंग के अनुसार Motorola Moto G Play (2021) मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 10 का सपोर्ट मिलने वाला है, इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको 3GB की रैम भी मिलने वाली है। यहाँ इस लिस्टिंग में मोबाइल फोन को सिंगल कोर में 253 और मल्टी-कोर में 1233 स्कोर मिले हैं। हालाँकि इस जानकारी के अलावा इस मोबाइल फोन को लेकर और भी जानकारी गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आई है।
आपको बता देते हैं कि मायस्मार्टप्राइस की लिस्टिंग के अनुसार इस मोबाइल फोन किस प्रोसेसर को शामिल किया जाने वाला है, इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, हालाँकि सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में यानी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 460 चिपसेट मिलने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते है कि गीकबेंच की लिस्टिंग से ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एड्रेनो 610 GPU होने वाला है।
इस महीने की शुरुआत में, एक अन्य मोबाइल फोन के बारे में जानकारी सामने आई थी, यह डिजाईन और अन्य चीजें मोटो G10 Play मोबाइल फोन की थी, यह Motorola Moto G9 Play मोबाइल फोन की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन के तौर पर देखा जा सकता है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि Motorola Moto G Play (2021) के तौर पर ही इसे लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि अभी तक इसके आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं हुई है।
अगर हम लीक पर ध्यान दें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन का मॉडल नंबर XT-2117 है, और इसमें आपको एक 6.5-इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक होल-पंच स्क्रीन भी मिलने वाली है, जिसमें आपको इसका सेल्फी कैमरा नजर आने वाला है। इसके अलावा अगर हम टिपस्टर की मानें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको एक 4850mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।