Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च
6500mAh बैटरी के साथ आया फोन
50MP ट्रिपल कैमरा और AI फीचर्स से लैस
Motorola ने भारत में बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह लेटेस्ट Edge सीरीज हैंडसेट तीन Pantone-चुने गए कलर ऑप्शन में आता है. स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8000 सीरीज चिपसेट से पावर किया गया है और इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.
SurveyMotorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-710 सेंसर के साथ आता है. फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वैपर-चैम्बर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे यह ओवरहीटिंग से बचता है.
Motorola Edge 70 Pro की कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Pro की भारत में कीमत बेस वैरिएंट के लिए 36,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. हालांकि, यह कीमत बैंक डिस्काउंट के साथ है. वहीं, कंपनी ने अभी तक 12GB + 256GB वाले टॉप वैरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है. यह नया स्मार्टफोन भारत में 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है. फोन सभी कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें AI आधारित फीचर्स जैसे adaptive stabilisation, photo enhancement और horizon lock भी मिलते हैं.

बैटरी और एआई फीचर्स
बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की silicon-carbon बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसके अलावा, फोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं और यह Android 16 पर चलता है. कंपनी इस डिवाइस के लिए 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
इसके साथ ही, फोन में Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें Next Move, Catch Me Up, Pay Attention, Remember This, Image Studio, Playlist Studio, AI Signature Style, Google Gemini Live + Gemini 2.5 Flash और Microsoft Copilot के साथ Perplexity शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile