Motorola Edge 50 Fusion and Samsung Galaxy A55 5G phone get huge price cut their initial launch price
अगर आप एक ऐसा फोन तलाश रहे हैं जो खूबसूरत डिजाइन में आता हो और परफॉर्मेंस के मामले में भी कोई समझौता न करें, वो भी एक ऐसी कीमत पर जो आपकी जेब पर भारी न पड़े, तो Motorola Edge 60 Fusion एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है। यह डिवाइस भारत में 25000 रुपए के अंदर लॉन्च हुआ था और इसमें यह एक 3D कर्व्ड डिस्प्ले, वीगन लेदर बैक फिनिश और पतले बेज़ल्स ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी है। कुल मिलाकर एक आकर्षक डिस्काउंट के साथ यह एक सॉलिड फोन है। ग्राहक फ्लिपकार्ट पर इसे 18,000 रुपए के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं।
अगर आपको यह डील दिलचस्प लग रही है, तो आइए मैं आपको बताती हूं कि आप मोटोरोला एज 50 फ्यूशन को 17,500 रुपए से भी कम में कैसे खरीद सकते हैं।
मोटोरोला एज 50 फ्यूशन को फ्लिपकार्ट पर 4000 रुपए का प्राइस कट मिला है। फिलहाल यह डिवाइस 18,999 रुपए में मिल रहा है, जो इसके 22,999 रुपए की असली कीमत में दमदार कटौती है। ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 950 रुपए का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत घटकर 18,049 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 6 महीनों ककई नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 2020 में आई क्राइम थ्रिलर, 18 एपिसोड वाली सीरीज में कूट-कूटकर भरा है सस्पेंस, इस ओटीटी पर मौजूद
इतना ही नहीं, अगर आप नए Edge 50 Fusion के लिए अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो यहाँ भी आप 14,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, यह रकम पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करती है।
यह भी पढ़ें: भभकती गर्मी में AC का कूलिंग न करना है खतरे की घंटी, सिलेंडर की तरह फट सकता है कंप्रेसर, फौरन करें ये 4 काम