Motorola Edge 30 Pro के लॉन्च से पहले भारतीय कीमत हुई लीक, OnePlus के फोंस को टक्कर देगा नया फोन

HIGHLIGHTS

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट द्वारा संचालित होगा Motorola Edge 30 Pro

60MP फ्रंट कैमरा से लैस होगा Edge 30 Pro

Edge 30 Pro की कीमत होगी 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच

Motorola Edge 30 Pro के लॉन्च से पहले भारतीय कीमत हुई लीक, OnePlus के फोंस को टक्कर देगा नया फोन

Motorola Edge 30 Pro को 24 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाना है। मोटोरोला (motorola) के स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च हुए Moto Edge X30 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। Motorola के इस स्मार्टफोन का इंतज़ार भारत में किया जा रहा है। टिप्सटर योगेश बरार डिवाइस की कीमत, रैम और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी साझा की है। उम्मीद की जा रही है कि Edge 30 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट और 60MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi दे रहे हैं एक दूसरे को पूरी टक्कर, Rs 500 से कम में 84 दिन की वैधता के लिए प्लान

Motorola Edge 30 Pro की भारतीय कीमत

Motorola Edge 30 Pro को भारत में करीब 45,000 रुपये से 50,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। डिवाइस में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलेगा। आगामी Edge 30 Pro स्मार्टफोन का कुछ दिनों पहले रिटेल बॉक्स सामने आया था जिसमें इस फोन की कीमत Rs 55,999 देखी गई थी। मोटोरोला का आगामी फोन कॉस्मिक ब्लू कलर में आ सकता है।

Edge X30

Motorola Edge 30 Pro स्पेक्स

Motorola Edge 30 Pro के स्पेक्स Moto Edge X30 जैसे हो सकते हैं। फोन में 6.8 इंच की फुल HD+ POLED डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ्रेश रेट 144Hz और इसे HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। फोन ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

यह भी पढ़ें: गर्मियां शुरू होने से पहले ही सस्ते में खरीद लें ये AC, रेफ्रिजरेटर और एयर कूलर, देखें बेस्ट डील्स

 

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 50MP का वाइड-एंगल सेन्सर और 2MP डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन में 60MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo