मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफ़ोन ड्रॉयड मैक्स 2 लॉन्च किया है. यह नया स्मार्टफ़ोन ड्रॉयड मैक्स का अपग्रेडेड वर्ज़न है. फिलहाल इस स्मार्टफ़ोन को अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत बिना कॉन्ट्रेक्ट के 384 डॉलर (करीब Rs. 25,000) रखी गई है और यह इस महीने के अंत से उपलब्ध होगा.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ ही इसमें 1.7GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर चिपसेट, एड्रेनो 405 GPU और 2GB की रैम मौजूद है. इसके अलावा इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है जिसको माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
5000 या उससे कम में मिलने वाले सबसे बढ़िया स्मार्टफोंस
इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में F/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वाइड-लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. इस स्मार्टफ़ोन में 3630mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, मिले-जुले इस्तेमाल पर यह 48 घंटे तक चल सकती है.
इस साल लॉन्च हुए सबसे शानदार 10 स्मार्टफोंस, इनमें हैं सबसे शानदार
यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा. यह वाटर रेपेलेंट कोटिंग के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, 3G, वाई-फाई, CDMA और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं.