Moto G9 Power स्मार्टफोन को भारत में Motorola के नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस नए मोबाइल फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक होल-पंच डिस्प्ले डिजाईन मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में आपको दो अलग अलग शेड मिल रहे हैं, इसके अलावा फोन में आपको IP52 वाटर रिपेलेंट सुविधा भी मिल रही है।
Moto G9 Power स्मार्टफोन को भारत में एक ही सिंगल वैरिएंट में 4GB और 128GB स्टोरेज मॉडल में मात्र Rs 11,999 में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को आप इलेक्ट्रिक वायलेट और मैटेलिक सेज रंगों में ले सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की पहली सेल Flipkart पर 15 दिसम्बर को होने वाली है।
Moto G9 Power मोबाइल फोन में आपको एक 6.8-इंच की एक HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है। फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेप ड्रैगन 662 प्रोसेसर और 4GB की रैम मिल रही है। अगर कैमरा आदि की बात की जाए तो फोन में आपको एक 64Mp का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी देखने को मिलेगा यह एक मैक्रो लेंस है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है।
फोन में आपको सेल्फी आदि के लिए एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, इसका मतलब है कि फ्रंट पर इस मोबाइल फोन में मात्र एक ही कैमरा है, इसके अलावा अगर हम इसके रियर पैनल पर चले जाए तो हमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।
इस मोबाइल फोन में आपको 128GB की स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं, इस मोबाइल फोन में अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो आपको कंपनी की ओर से 20W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होकर मिल रही है।