लॉन्च से पहले ही सामने आई Motorola G71 5G की कीमत, देखें किस कीमत में इंडिया में एंट्री लेगा फोन
Moto G71 5G स्मार्टफोन 10 जनवरी को भारत में एंट्री लेगा
भारत में Moto G71 5G की कीमत 18,999 रुपये हो सकती है
Moto G71 5G में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ फोन के पिछले हिस्से पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है

मोटोरोला (Motorola) ने हाल ही में घोषणा की थी कि Moto G71 5G, जिसे 2021 के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था, अब 10 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब Moto G71 5G के लॉन्च से पहले इस डिवाइस की कीमत लीक हो गई है। लोकप्रिय टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर Moto G71 की कीमत का खुलासा करते हुए एक स्क्रीनशॉट साझा किया। इस ट्वीट के मुताबिक Moto G71 5G की भारत में कीमत 18,999 रुपये हो सकती है।
Moto Motorola G71 Indian pricing.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 6, 2022
- ₹18,999#Moto #Motorola pic.twitter.com/ElBjDTB9g7
Moto G71 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर कैसे होंगे
डिवाइस को चीन में 28 दिसंबर, 2021 को लॉन्च किया गया था, यही वजह है कि हमें इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पहले से ही पता है। Moto G71 5G 6.4-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले और एक पंच-होल के साथ आएगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा चलेगा और फोन में 8GB रैम (+3GB वर्चुअल रैम) और 128GB स्टोरेज से लैस होने वाला है।
फोन के बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड यूनिट और 2MP का मैक्रो शूटर है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल फोन में 13MP के स्नैपर का इस्तेमाल किया गया है। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के तौर पर IP52 रेटिंग मिली है।
फोन में डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर, एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉइड 11 आधारित MYUI, 5000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी। कनेक्टिविटी के लिए, यह डुअल सिम कार्ड स्लॉट, 5G, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, GNSS और NFC के साथ आता है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के अलावा इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।
