Buy Motorola Moto G37 5G massive price discount on Flipkart Freedom Sale
Flipkart Freedom Sale की कुछ डील्स से अब पर्दा उठ चुका है। कंपनी ने अब सेल की डील्स का खुलासा करना शरू कर दिया है। इस सेल के दौरान मोटोरोला के इसी साल लॉन्च हुए 5G स्मार्टफोन्स को कौड़ियों के भाव खरीदा जा सकता है। यह सेल 8 अगस्त को शुरू होने वाली है, जिसके दौरान और भी कई सारे स्मार्टफोन्स अपनी असल कीमत की तुलना में बेहद सस्ते मिलेंगे।
फ्लिपकार्ट की यह फ्रीडम सेल 8 अगस्त को शुरू होने जा रहीं है, हालांकि ब्लैक और प्लस यूज़र्स के लिए इस सेल की शुरुआत 7 अगस्त को ही हो जायेगी जिससे वे ग्राहक अन्य ग्राहकों से पहले ही किफायती कीमतों पर खरीदारी कर सकते हैं। इस सेल में iPhone, Samsung, Vivo, Poco, Motorola, Lava जैसे ब्रांड्स पर डील्स देखने को मिलेंगी। यह जानकरी फ्लिपकार्ट द्वारा बनाये गए एक डेडिकेटेड पेज से ली गयी है।
ग्राहकों को Motorola के इस साल लॉन्च हुए G37 5G फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Motorola का यह फ़ोन भारत में मई में लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इस फ़ोन की कीमत 12,999 रुपये रखे जाने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट पर यह फ़ोन फ़िलहाल 15,999 की कीमत में उपलब्ध है।
मोटोरोला का यह फ़ोन भारत में एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। इस फ़ोन को फ्लिकार्ट की सेल के दौरान खरीदने पर ग्राहकों को 3000 रुपये तक की भारी छूट मिल सकती है। फ्लिपकार्ट सेल में मोटोरोला का यह मॉडल दो कलर ऑप्शंस Panatone Impenetrable और Panatone Capri में उपलब्ध है।
डिस्प्ले की अगर बात करें तो Moto G37 5G में आपको 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले देखने को मिलेगी। फोन का डिस्प्ले रेज़ोल्यूशन HD+ है और यह फ़ोन 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। साथ ही आपको इस फ़ोन की स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। मोटोरोला के इस बजट फ्रेंडली फ़ोन की की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है और इसके बैक पर वीगन लेदर की फिनिशिंग दी गई है। यह फ़ोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर अधारित है।
बात अगर RAM और स्टोरेज की करें तो इस फ़ोन में आपको 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की ख़ास बात यह है की इसकी स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फ़ोन मीडियाटेक डाईमेंसिटी 6400 चिपसेट पर चलता है। अगर बैटरी की बात की जाए तो Moto G37 5G में 5,200mAh की बैटरी मिलती है जो 20W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। फ़ोन के बैक कैमरा में 50MP का प्राइमरी कैमरा और PDAF कैमरा दिया गया है, वहीँ सेल्फी और विडिओ कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें; Flipkart Freedom Sale: 65 इंच QLED 4K Smart TV खरीदने का बेहतरीन मौका, ये मॉडल मिल रहे सोच से भी सस्ते