Flipkart Freedom Sale: 65 इंच QLED 4K Smart TV खरीदने का बेहतरीन मौका, ये मॉडल मिल रहे सोच से भी सस्ते

Flipkart Freedom Sale: 65 इंच QLED 4K Smart TV खरीदने का बेहतरीन मौका, ये मॉडल मिल रहे सोच से भी सस्ते

अगर आप लंबे समय से 65 इंच का नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale आपके लिए शानदार मौका हो सकती है। 8 अगस्त को शुरू होने वाली इस स्वतंत्रता दिवस सेल के दौरान कई बड़ी कंपनियों के 65 इंच 4K Smart TV आकर्षक कीमतों और बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले भी TCL, Samsung, Motorola, Realme और Philips जैसे ब्रांड्स के टीवी पर अच्छी बचत का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं किस मॉडल पर कितना ऑफर मिल रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

TCL T6C 65 inch QLED 4K Smart TV

Flipkart पर TCL T6C 65 inch QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV की कीमत 56,990 रुपये रखी गई है। इसमें 65 इंच की QLED Ultra HD (4K) स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। ऑडियो के लिए टीवी में 24W Dolby Vision Atmos सपोर्ट दिया गया है। अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 7,400 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर 49,590 रुपये रह जाती है।

Realme TechLife 65 inch 4K Smart TV 2025

Realme TechLife 65 inch 4K LED Smart Google TV 2025 की Flipkart पर कीमत 44,999 रुपये है, जबकि इसकी MRP 80,199 रुपये है। टीवी में 65 इंच की Ultra HD 4K LED डिस्प्ले दी गई है। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें 30W डाउन-फायरिंग स्पीकर्स के साथ Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है। Flipkart SBI Credit Card से पेमेंट करने पर 2,962 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 37,000 रुपये के आसपास आ जाती है।

Motorola 65 inch QLED Ultra 4K Smart Google TV 2025

Motorola का 65 inch QLED Ultra 4K Smart Google TV 2025 फिलहाल Flipkart पर 49,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 65 इंच की QLED डिस्प्ले के साथ 120Hz Game Accelerator फीचर दिया गया है। ऑडियो के लिए टीवी में 50W स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है। Flipkart SBI Credit Card के जरिए खरीदारी करने पर 3,212 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत लगभग 47,000 रुपये रह जाएगी।

Samsung Vision AI 65 inch Smart Tizen TV 2026

Samsung Vision AI 65 inch 4K Mini LED Smart Tizen TV 2026 की लिस्टिंग Flipkart पर 79,990 रुपये में की गई है। इसमें 65 इंच की 4K Mini LED डिस्प्ले दी गई है और यह Smart Tizen TV 2026 प्लेटफॉर्म पर काम करता है। साउंड के लिए इसमें 30W स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Samsung Knox Security और 150+ फ्री चैनलों वाला Dynamic Sound Pack भी मिलता है। Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर 4,750 रुपये तक का बैंक ऑफर उपलब्ध है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 75,240 रुपये हो जाती है।

Philips 65 inch QLED 4K Smart Google TV

Philips 65 inch QLED 4K Smart Google TV को Flipkart पर 55,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 65 इंच की QLED Ultra HD 4K डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आती है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें 30W Dolby Atmos स्पीकर्स दिए गए हैं। टीवी में 32GB इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है। Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 3,550 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 52,449 रुपये रह जाती है।

यह भी पढ़ें: 5 महीने वाला किफायती Jio प्लान: 1000+ टीवी चैनल समेत ढेरों बेनिफिट्स, देखें कीमत और डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile