60MP फ्रंट कैमरा, 512GB स्टोरेज से लैस Moto Edge X30 जल्द भारत में होगा लॉन्च

Highlights

Moto Edge X30 को 60MP फ्रंट कैमरा के साथ किया जाएगा पेश

68W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Moto Edge X30

स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 SoC से लैस होगा Moto Edge X30

60MP फ्रंट कैमरा, 512GB स्टोरेज से लैस Moto Edge X30 जल्द भारत में होगा लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला (Motorola) अपने भारतीय यूजर्स के लिए अगले साल एक नया स्मार्टफोन Moto Edge X30 लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन को भारत में जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। बताते चलें कि स्मार्टफोन को इसी महीने चीनी बाज़ार में लॉन्च किया गया था। डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 SoC द्वारा संचालित है और इसे 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Moto Edge X30 स्पेक्स

डिस्प्ले: मोटोरोला के इस मोबाइल फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। फोन 576Hz टच सैंपलिंग रेट और 10bit  एचडीआर10 प्लस पैनल के साथ आता है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ इंटीग्रेटेड एड्रेनो 730 जीपीयू और ग्राफिक्स के लिए एक्स65 5जी मॉडम को फोन में रखा गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में LPDDR5 रैम 12GB तक और UFS 3.1 स्टोरेज 256GB तक दी जा रही है।

moto edge x30

सॉफ्टवेयर: यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MyUI 3.0 पर काम करता है।

कैमरा: फोन के रियर पैनल में तीन रियर कैमरे हैं, एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है।

बैटरी: फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Moto Edge X30 की अनुमानित कीमत

Moto Edge X30 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में RMB 3,199 (करीब 38,000 रुपये) है। भारत में स्मार्टफोन को लगभग इसी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile