मोटोरोला का अपकमिंग फ़ोन Moto E6S आज भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इस फोन को New Delhi में एक इवेंट के दौरान कंपनी लॉन्च करने वाली है। इससे पहले इस फ़ोन को IFA 2019 में Moto E6 Plus के तौर पर इसका खुलासा इसी महीने किया गया था। ऐसे में कंपनी नए फोन को Moto E6 Plus के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में ला सकती है। इसके साथ ही हाल ही में इस नए फ़ोन को Flipkart पर भी टीज़ किया गया था जहां फ़ोन में कई जानकरी मिली थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फ्लिपकार्ट पर ही इस फोन को सेल के लिए उतारा जायेगा।
Motorola के इस फ़ोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जायेगा। Moto E6S के लॉन्च को कंपनी के आधिकारिक YouTube channel पर दिखाया जायेगा। वहीँ अभी तक इस फ़ोन की कीमत का कोई खुलासा नहीं हुआ है।
Moto E6S के अनुमानित स्पेक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़ोन को Android 9 Pie के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.1-inch HD+ (720×1560 pixels) डिस्प्ले और octa-core MediaTek Helio P22 SoC चिपसेट 4GB RAM के साथ दिया जा सकता है। डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी हो सकता है जिसमें 13-megapixel+2-megapixel कैमरा 8-megapixel के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 3,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है।