Tecno Spark Go 2021 के लॉन्च के बाद, कंपनी भारत में एक और फोन की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। Tecno Camon 17 सीरीज का एक Amazon वेबपेज लाइव हो गया है। इसके अलावा ट्विटर अकाउंट पर जाकर कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्विट किया है, जिसके माध्यम से जानकारी मिल रही है कि इस मोबाइल फोन को 15 जुलाई को इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है, अमेज़न इंडिया के माध्यम से फोन के स्पेक्स की जानकारी सामने आ रही है, हालाँकि इसके अलावा कंपनी की ओर से भी मिल रही जानकारी के अनुसार फोन में आपको एक 48MP का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है, जो AI-आधारित अल्ट्रा नाईट लेंस से लैस होगा।
https://twitter.com/TecnoMobileInd/status/1414515666653118468?ref_src=twsrc%5Etfw
अमेज़न इंडिया के माध्यम से सामने आये टीज़र पेज से पता चलता है कि हैंडसेट सेल्फी के लिए फ्रंट में 48MP कैमरा पेश करेगा। यह पिछले हिस्से पर क्वाड लेंस कैमरा से लैस होगा। कैमरा सिस्टम में तीन अन्य सेंसर के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर होगा। इसमें अल्ट्रा प्रो वीडियो कैमरा फीचर मिलेगा।
इसके अलावा जानकारी मिल रही है कि Tecno Camon 17 मोबाइल फोन में आपको एक 6.8-इंच की Dot डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में आपको FHD+ रेजोल्यूशन वाला 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस पैनल मिलने वाला है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको यानी Tecno Camon 17 में आपको एक 33W की फ़ास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है।
फोन में यानी Tecno Camon 17 में आपको 8GB तक की रैम के साथ 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। इतना ही नहीं फोन में आपको मीडियाटेक हेलियो G95 प्रोसेसर भी मिलने वाला है। हालाँकि इसके अलावा आपको जानकारी के लिए हम बता ही चुके हैं कि फोन को 15 जुलाई को इंडिया में अमेज़न इंडिया के माध्यम से लॉन्च किया जाने वाला है। फोन कथित तौर पर ग्लैम एथलेटिक डिजाईन से लैस होने वाला है।