दुनियाभर में इस समय बड़ी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोंस की भीड़ लगी हुई है लेकिन इसी बीच बाज़ार में सबसे छोटे 4G स्मार्टफोन ने एंट्री ली है। इस नए छोटे फोन का नाम Mony Mist है। यह स्मार्टफोन साइज़ में एक लैपटॉप के माउस से भी छोटा है लेकिन फीचर्स के मामले में Mony Mist स्मार्टफोन कमाल का है। यह एप्पल के आइकॉनिक iphone 4 की जैसा लगता है। फोन के रियर पैनल पर 13MP का दमदार कैमरा मिल रहा है जबकि फोन के फ्रंट पर एक सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक Mony Mist स्मार्टफोन सिंगल ब्लैक कलर के विकल्प में आया है और इसमें 3 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है जबकि इसका एसेक्ट रेश्यो 16:9 है। अगर चिपसेट की बात करें तो फोन मीडियाटेक MT 6735 चिपसेट के साथ आया है। फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल रहा है और फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जाएगा। फोन एंडरोइड 9 OS पर काम करेगा। फोन में चार कैमरा जैसा मॉड्यूल रियर पैनल पर रखा गया है जिसमें केवल एक 13MP का कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए VGA कैमरा मिल रहा है। फोन में 1,250mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 72 घंटों तक उपयोग किया जा सकता है। डिवाइस USB टाइप-C पोर्ट के साथ आया है और फोन में ड्यूल माइक्रो सिम स्लॉट भी दिया गया है। साथ ही फोन 4G सपोर्ट के साथ Wi-Fi और ब्लूटूथ 4.0भी सपोर्ट करता है।
Mony Mist एक 4G स्मार्टफोन है जिसे एंडरोइड पाई के साथ लॉन्च किया गया है। फोन क्राउडफंडिंग साइट पर 99 डॉलर (करीब 7,360 रुपये) में उपलब्ध है जबकि फोन का रिटेल प्राइस 150 डॉलर (11,152 रुपये) है।