जल्द खत्म होंगी इंतज़ार की घड़ियाँ..भारत में 24 को एंट्री मारेगा Mivi का Mivi One स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

Mivi का नया फोन इंडिया में 24 सितंबर को लॉन्च होने वाला है।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

Mivi One फोन को लेकर काफी समय से लीक सामने आ रहे हैं।

जल्द खत्म होंगी इंतज़ार की घड़ियाँ..भारत में 24 को एंट्री मारेगा Mivi का Mivi One स्मार्टफोन

इयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर्स और साउंडबार के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाला इंडियन ब्रांड अब अपने पहले स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। यहाँ हम Mivi के आगामी फोन Mivi One की बात कर रहे हैं। अभी तक इस फोन को लेकर बहुत से लीक और अन्य जानकारी सामने आ रही थी, लेकिन अब इसके लॉन्च डेट को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि उसका पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G इंडिया के बाजार में 24 सितंबर 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। पिछले एक दशक से भारत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और मैन्युफैक्चर करने के बाद, कंपनी ने अब मोबाइल फोन बाजार में कदम बढ़ाने का फैसला किया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को ‘Pretty Powerful’ टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Snapdragon चिपसेट और अन्य डिटेल्स

Mivi ने साफ किया है कि उसका यह नया डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 5G चिपसेट पर काम करेगा। इसके अलावा हाल ही में गीकबेंच (Geekbench 7) पर Mivi MVNOE मॉडल नंबर के साथ एक डिवाइस स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, 6GB RAM और लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। हालांकि यह चिपसेट बिल्कुल नया नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के कामकाज, सोशल मीडिया और स्टेबल 5G कनेक्टिविटी के लिए यह एक आजमाया हुआ और भरोसेमंद प्रोसेसर है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की डिटेल्स

फ्लिपकार्ट टीजर्स में फोन का एक ग्रीन कलर वेरिएंट सामने आया है, जो राउंडेड कॉर्नर्स और स्लीक फ्लैट बैक पैनल के साथ नजर आ रहा है। कंपनी का कहना है कि इस हैंडसेट को पूरी तरह से भारतीय यूज़र्स की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि, डिस्प्ले साइज, रिफ्रेश रेट, कैमरा सेंसर्स और बैटरी कैपेसिटी को लेकर कंपनी ने अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

किस बजट में लॉन्च हो सकता है ये फोन?

इस समय 15,000 रुपये से कम के बजट में 5G स्मार्टफोन्स के ऑप्शन हालांकि लिमिटेड नहीं हैं, लेकिन एक अच्छे फोन को तलाशना मुश्किल जरूर हो गया है। असल में, इस प्राइस रेंज में स्मार्टफोन्स की बाजार में भरमार नजर आती है। ऐसे समय में Mivi One 5G का 15,000 रुपये से कम के प्राइस में लॉन्च होना, इस इस सेगमेंट में एक दमदार फोन के तौर पर खड़ा कर सकता है। अगर यह इस प्राइस रेंज में आता है तो जाहिर तौर पर फोन Redmi, Realme और Motorola ब्रांडस के कई फोन्स को टक्कर देने वाला है। कुछ रिपोर्ट ऐसा भी कहती हैं कि इस बजट सेगमेंट का इकलौता स्नैपड्रैगन-पावर्ड 5G फोन बन सकता है।

Fir-Boltt और Philips की भी स्मार्टफोन बाजार में एंट्री

हाल ही में स्मार्टवॉच ब्रांड Fire-Boltt ने भी अपने Boltt Ace और Boltt Evo फोन्स के साथ इस बाजार में कदम रखा है, वहीं फिलिप्स ने भी अपना S7221 5G उतारा है। ऐसे में अगर आप 15 हजार के अंदर एक किफायती 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो 24 सितंबर को होने वाले Mivi One 5G के लॉन्च का इंतजार करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Godrej के 180L फ्रिज पर बंपर डिस्काउंट! 12 हज़ार में ले जाएं घर, देखें सुनहरी डील

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile