Yu Yureka Black स्मार्टफोन गुरूवार को होगा लॉन्च
By
Ambuj Shukla |
Updated on 31-May-2017
HIGHLIGHTS
इस डिवाइस में 5.5 इंच फुल HD डिस्प्ले मौजूद है.
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax का सहायक ब्रांड Yu का Yureka Black स्मार्टफोन गुरुवार को लॉन्च हो सकता है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव लॉन्च होगा.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
इस डिवाइस में 5.5 इंच फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्लेटफॉर्म के साथ 2GB रैम उपलब्ध है. इस डिवाइस के बैक में 13MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है. डिवाइस के फ्रंट पैनल पर 5MP कैमरा है.
इस डिवाइस में इंटरनल स्टोरेज 16GB है. इस डिवाइस में 2500mAh बैटरी मौजूद है. इस स्मार्टफोन में CyanogenOS मौदूज है. आपको बता दें कि कंपनी अपने यूरेका ब्रांड के तहत कई स्मार्टफोन बना चुकी है. इनमें Yureka Plus,Yureka S और Yureka Note शामिल हैं.