माइक्रोमैक्स ने हाल ही में लॉन्च किया गया स्मार्टफोन, IN 2c, अब सेल के लिए या चुका है। आप फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कम कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि यह सेल कल यानि 1 मई को शुरू हुई थी। अब यह फोन खरीदने के लिए यहाँ उपलब्ध है। Micromax In 2c वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच, डुअल रियर कैमरा, ऑक्टा-कोर यूनिसोक T610 SoC और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। आइए जानते है कि आखिर 8,499 रुपये का यह स्मार्टफोन आपको किस कीमत में इस समय मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Rs 19 से शुरू हो रही है Bharti Airtel 4G डाटा वाउचर की कीमत, जानें डाटा और वैधता
माइक्रोमैक्स इन 2सी की कीमत 8,499 रुपये है, जो इसके 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत है, इस स्मार्टफोन को एक ही वैरिएन्ट में पेश किया गया था। हालांकि अगर आप इस स्मार्टफोन को इस समय कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर खरीदते हैं तो आपको यह मात्र 7,499 रुपये के इन्ट्रोडक्टरी प्राइस में ही मिल जाने वाला है। हालांकि यहाँ आपको बता देते है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है लेकिन इसका वर्णन कंपनी की साइट पर नहीं किया गया है। माइक्रोमैक्स इन 2सी फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स आधिकारिक साइट के माध्यम से ब्राउन और सिल्वर रंगों में उपलब्ध है। हालांकि ऑफिसियल साइट पर जाकर आप इसे अभी खरीद सकते हैं।
Micromax In 2c में 6.52 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो HD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और पीक ब्राइटनेस 420nits है। डिवाइस का स्क्रीन स्पेस 89% है।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Poco M4 5G: 90Hz डिस्प्ले और डिमेन्सिटी 700 SoC से लैस फोन की कीमत है…
माइक्रोमैक्स इन 2सी (Micromax In 2c) Unisoc T610 SoC द्वारा संचालित है जिसे 3GB LPDDR4X रैम और 32GB eMMC 5.1 स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
डिवाइस में ड्यूल-कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 8MP का प्राइमरी कैमरा और VGA सेन्सर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंडरोइड 11 (android 11) पर काम करता है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में कोई फिंगरप्रिंट सेन्सर नहीं मिल रहा है लेकिन यूजर्स को 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
यह भी पढ़ें: भारत में Realme GT Neo 3 5G के साथ कंपनी ने लॉन्च किए दो और डिवाइस